फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The movement of accountants continues for the rights

-डीएम ने लेखपालों के प्रतिनिधि से की वार्ता,डयूटी पर लौटने के दिए निर्देश --लेखपालो का बेमियादी हड़़ताल कार्य बहिष्कार आठवें द

Wed, 25 Dec 2019 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
The movement of accountants continues for the rights
हक के लिए लेखपालों का आंदोलन जारी
विज्ञापन

शामली। जिले की सभी तहसीलों के लेखपालों का कलक्ट्रेट में बेमियादी हड़ताल और कार्य बहिष्कार आठवें दिन जारी रहा। शाम के समय डीएम अखिलेश कुमार सिंह ने जिले के लेखपालों के प्रतिनिधि मंडल से वार्ता करके बेमियादी हड़ताल समाप्त करके ड्यूटी पर पहुंचने के निर्देश दिए।

धरने के दौरान हुई सभा में लेखपालों ने कहा कि प्रदेश सरकार का उत्पीड़न सहन नहीं किया जाएगा। लेखपाल राज मुकेश भारती की अध्यक्षता और अंकित गुलिया के संचालन में चले धरना- प्रदर्शन में लेखपाल संघ के अध्यक्ष ओमपाल सिंह, जिला महामंत्री लोकेश ठाकुर, सूर्यदेव, नगेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह, अमरीश शर्मा, लोकेश सैनी अनुज शर्मा, अजित सिंह, विजय कश्यप, अशोक, देवानंद, विदित, अनुराग, यतेंद्र बालियान शामिल रहे। उधर, डीएम अखिलेश सिंह ने कलक्ट्रेट में जिले के लेखपालों के प्रतिनिधि मंडल से वार्ता की ।वार्ता के दौरान उन्होंने लेखपालों से हड़ताल खत्म करके काम पर लौटने का निर्देश दिए। डीएम अखिलेश सिंह ने जारी बयान में कहा कि पिछले दो वर्षों में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लेखपालों को राजस्व निरीक्षक पदों पर प्रोन्नति की गई है। आय, जाति एवं सामान्य निवास आदि प्रमाण पत्रों पर रिपोर्ट लगाने हेतु लैपटॉप वितरण तथा क्रॉप कटिंग हेतु स्मार्ट फोन वितरण एवं अन्य कई प्रकार की सुविधायें प्रदान की गई है। लेखपालों के निजी अनुरोध पर स्थानांतरण भी किए गए हैं। जनपद स्तर पर लेखपालों से संबंधित समस्याओं का नियमानुसार निस्तारण भी किया गया है। इसके बावजूद लेखपाल हड़ताल से वापस नहीं आ रहे हैं, जिसके कारण लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। उधर, लेखपाल संघ के अध्यक्ष ओमपाल सिंह ने देर रात बताया कि डीएम ने वार्ता के लिए बुलाया था। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रांतीय पदाधिकारियों की वार्ता शासन के प्रमुख सचिव स्तर पर प्रारंभ हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed