फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli News: The miscreants who came to steal the goat killed the laborer after being crushed by the car

Big Case: बकरी चोरी करने आए बदमाशों ने की बड़ी वारदात, कार से कुचलकर की हत्या, ये है पूरा मामला

Wed, 01 Jun 2022 08:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 01 Jun 2022 08:56 PM IST
सार

बकरी चोरी करने आए चोरों ने विरोध करने पर एक व्यक्ति को कार से कुचलकर मार डाला। यह मामला तूल पकड़ रहा है।

विज्ञापन
Shamli News: The miscreants who came to steal the goat killed the laborer after being crushed by the car
मौके पर पहुंचे अफसर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शामली में कैराना के मोहल्ला अफगानान में बकरी चोरी का प्रयास कर रहे चोरों ने विरोध करने पर मजदूर को कार से कुचलकर मार डाला। भागते समय कार एक दीवार से टकरा गई, जिसे मौके पर ही छोड़कर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोपहर के समय एसएसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसएसपी ने घटना के खुलासे के लिए सर्विलांस सहित कई टीमों का गठन किया है।

विज्ञापन


मोहल्ला अफगानान निवासी 50 वर्षीय राशिद मजदूरी करते थे। उनके बेटे बाहर मजदूरी करने गए हुए हैं। सोमवार रात राशिद पत्नी व बेटी के साथ घर में सो रहे थे। रात करीब ढाई बजे एक सेंट्रो कार में आए तीन चोर उसके घर में घुस गए। चोरों ने उनके मकान से बकरी चोरी करने का प्रयास किया। आहट होने पर राशिद की बेटी उजमा ने शोर मचा दिया। जिस पर चोर कार लेकर भागने लगे। इसी दौरान राशिद चोरों का पीछा करते हुए उनसे भिड़ गए। चोरों ने राशिद को कार के आगे धक्का दे दिया और उन्हें कुचलते हुए कार लेकर भागने लगे। इसी बीच उनकी कार गली के मोड़ पर दीवार से टकरा गई। जिसके बाद तीनों चोर कार को मौके पर ही छोड़कर फरार गए।
विज्ञापन


मोहल्ले वालों ने घायल राशिद को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और कार को कब्जे में ले लिया। एसएसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि सुबह के समय कुछ लोग बकरी चोरी करने एक घर में घुस गए थे। जाग होने पर मकान मालिक ने चोरों को पकड़ने की कोशिश की। इसी दौरान आरोपियों ने उसे धक्का देकर कार से कुचल दिया। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर कई टीमें खुलासे के लिए लगाई गई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: Sidhu Moosewala Murder:  लॉरेंस विश्नोई गैंग ने मूसेवाला की हत्या में यूपी के इस जिले से लिए थे हथियार

कार में मिलीं छह बकरी, नंबर प्लेट निकली फर्जी
मोहल्ला अफगानान में मौके पर छोड़ी गई कार से पुलिस ने छह बकरी बरामद की हैं। बताया गया कि बदमाश किसी अन्य स्थान से तीन बकरियों को चोरी करके लाए थे। इसके अलावा राशिद के मकान से भी तीन बकरी चोरी की गई थी। पूरी घटना नजदीक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने हत्या और लूट का मुकदमा दर्ज किया है।

सोमवार रात में बकरी चुराने में असफल चोर मकान मालिक को कार से कुचल कर भागने लगे। वहीं, मोहल्ले में एक मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में तीनों चोर भागते नजर आ रहे हैं। जिनमें से दो चोर काले रंग के कपड़े तो एक ने लाल रंग की टी शर्ट पहनी थी। बकरी चोर जिस सेंट्रो कार को मौके पर छोड़कर फरार हुए। उसकी नंबर प्लेट फर्जी पाई गई है।

सीओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि कार के चेसिस नंबरों से उसके मालिक का पता कराया जा रहा है। सर्विलांस व पुलिस की टीम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। मृतक के बेटे नाजिम की ओर से तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या और लूट का मुकदमा दर्ज कराया गया है।

यह भी पढ़ें: Sidhu Moosewala Murder: मुजफ्फरनगर से बड़ा कनेक्शन, इस अपराधी की तलाश में जुटे अफसर

कार्रवाई के लिए थाने पर पहुंचे मोहल्ले के लोग
सुबह करीब 11 बजे मृतक के परिजन व मोहल्ले की महिलाएं बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंचीं। इस दौरान महिलाओं ने पुलिस से आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने महिलाओं को मामले में कार्रवाई करने और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही सभी अपने घराें को लौट गए।

नाहिद के ट्विटर हैंडल से की गई कार्रवाई की मांग
कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन के ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया है। जिसमें लिखा गया कि कैराना में लगातार चोरी की घटना बढ़ने से लोगों में भय का माहौल है। एक गरीब आदमी ने जब चोरों का विरोध किया तो उसके ऊपर ही गाड़ी चढ़ा दी। बहुत ही दुखद घटना है।

इसके अलावा विधायक की छोटी बहन इकरा हसन ने भी अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि एक गरीब आदमी ने जब चोरी करने से रोका तो चोरों ने उसके ऊपर ही गाड़ी चढ़ा दी। शासन-प्रशासन से अनुरोध है कि जल्द से जल्द दोषियों को पकड़कर उनको कठोर से कठोर सजा दिलाई जाए। दोनों ट्वीट डीजीपी, यूपी पुलिस, शामली पुलिस, एसएसपी सुकीर्ति माधव को टैग किए गए हैं। ट्वीट का जवाब देते हुए शामली पुलिस की ओर से लिखा गया कि प्रकरण संज्ञान में है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed