{"_id":"5e079f338ebc3e87b270975a","slug":"the-miscreants-looted-the-bike-from-the-drug-representative-on-the-strength-of-the-gun-shamli-news-mrt461008193","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर दवा प्रतिनिधि से बाइक लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर दवा प्रतिनिधि से बाइक लूटी
विज्ञापन
बदमाशों ने तमंचे के बल पर दवा प्रतिनिधि से बाइक लूटी
शामली। कांधला थानाक्षेत्र में गांव गंगेरू के निकट तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर शामली निवासी दवा प्रतिनिधि की बाइक लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने दवा प्रतिनिधि को डंडों से हमला कर घायल कर दिया।
शामली के मोहल्ला हलवाई हट्टा निवासी अर्पित शुक्ला एक दवा कंपनी का प्रतिनिधि है। शनिवार को शहर कोतवाली में दवा प्रतिनिधियों के साथ पहुंचे अर्पित ने बताया कि शुक्रवार को वह बाइक से कांधला क्षेत्र में मार्केट करने गया था। शाम के समय वह गंगेरू की मार्केट करने के बाद एलम के लिए बाइक से जा रहा था। गंगेरू से कुछ दूर चलते ही सड़क पर खड़े एक बदमाश ने डंडे से हमला कर दिया। कंधे पर डंडा लगते ही बाइक असंतुलित हो गई। इसी दौरान खेत से निकले अन्य दो बदमाश भी आ गए। एक बदमाश ने उसके माथे पर तमंचा तान कर बाइक लूट ली। बदमाशों ने उसका मोबाइल और बैग भी लूटने की कोशिश की। उसने लूट का विरोध किया तो बदमाशों ने उसकी डंडों से पिटाई करनी शुरू कर दी। उसके सिर पर डंडे से हमला किया गया, जिसमें उसका हेलमेट भी टूट गया। हेलमेट के कारण सिर में चोट लगने से बच गई। पीड़ित ने बताया कि उसने एलम चौकी पहुंचकर घटना की सूचना दी, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने अभी तक उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। उन्होंने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने घटनास्थल कांधला थानाक्षेत्र का बताकर वहीं भेज दिया। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि पीड़ित ने घटनास्थल कांधला क्षेत्र में गंगेरू के निकट का बताया है, इस कारण उन्हें कांधला में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कहा गया है।