फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The miscreants kidnapped the teenager, injured him and threw him in the forest

Shamli News: बदमाशों ने किया किशोर का अपहरण, घायल कर जंगल में फेंका

Thu, 17 Aug 2023 01:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
The miscreants kidnapped the teenager, injured him and threw him in the forest
जलालाबाद। जलालाबाद में बाइक सवार बदमाशों ने 12 वर्षीय किशोर का अपहरण कर लिया। शोर मचाने पर आरोपी उसे घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गए। किशोर के अपहरण की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

जलालाबाद के मोहल्ला जामिन अली निवासी शफीक अहमद का पुत्र हंजला शाम तीन बजे घर से काॅपी लेने के लिए निकला था। लेकिन जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। लगभग शाम चार बजे उनके किसी परिचित ने किशोर को अंबेहटा-दुलावा मार्ग पर जंगल में बदहवास अवस्था में मिलने की सूचना दी। इसके बाद परिजन जंगल की और दौड़ पड़े।
विज्ञापन

खेतों पर काम कर रहे मजदूरों ने बताया कि किशोर के शोर मचाने पर वह ईख के खेत की और दौड़े तो किशोर उन्हें बदहवास अवस्था में शोर मचाता मिला, हंजला के हाथ बंधे हुए थे और पूरे शरीर पर ब्लेड से कटने के निशान थे, जिससे खून निकल रहा था। परिजन किशोर को लेकर जलालाबाद पुलिस चौकी पर पहुंचे और घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोर ने बताया कि बाइक सवार अज्ञात दो लोगों ने उसे जबरदस्ती बाइक पर बैठा लिया था और उसके मुंह पर रूमाल रख दिया। इसके बाद उसे नहीं पता कि वह जंगल में कैसे पहुंचा। थाना प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ किशोर को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे व खेतों में काम कर रहे मजदूरों से जानकारी ली। इसके बाद थानाभवन सीएचसी ले जाया गया, जहां पर उसका मेडिकल कराकर बच्चे के कपड़ों को फोरेंसिक लैब भेजा गया।

थाना प्रभारी का कहना है घटना की जांच की जा रही है। पुलिस मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। किशोर के परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed