फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The miscreants injured in the encounter were sent to jail

मुठभेड़ में घायल बदमाशों को जेल भेजा

Thu, 06 Aug 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
The miscreants injured in the encounter were sent to jail
कांधल पुलिस ने मुठभेड में पकडा बदमाश - फोटो : SHAMLI
मुठभेड़ में घायल बदमाशों को जेल भेजा
विज्ञापन

शामली। कांधला थानाक्षेत्र में मुठभेड़ में घायल बदमाशों को पुलिस ने उपचार के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। एसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
बुधवार देर रात कांधला थानाक्षेत्र के गांव नाला निवासी ब्रहमपाल सिंह साइकिल से एलम से अपने गांव लौट रहे थे। गांव से पहले बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर ग्रामीण से साढ़े 29 हजार रुपये से भरा थैला लूट लिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की। इस दौरान मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए थे। घायल बदमाश कपिल पुत्र राजवीर निवासी गांव कुड़ाना और कपिल पुत्र बाबूराम निवासी गांव हकीमपुरा थाना चरथावल जिला मुजफ्फरनगर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके कब्जे से लूटी गई रकम, ग्रामीण का आधार कार्ड, दो तमंचे, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद हुई थी। एसपी ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली थी। कांधला थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने बताया कि उपचार के बाद दोनों बदमाशों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल बदमाश पूर्व में भी लूट, चोरी और गैंगस्टर के मुकदमे में जेल जा चुके हैं। कपिल कुड़ाना पर छह और कपिल हकीमपुरा पर सात मुकदमे विभिन्न थानों पर दर्ज है। एसपी विनीत जायसवाल ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की।
विज्ञापन

डोल के विवाद में हमला, तीन घायल
कैराना। कस्बे के मोहल्ला दरबार कला निवासी अनीस, कदीम व महिला जैबून जहानपुरा रोड पर एक किसान की जमीन ठेके पर लेकर बुआई करते हैं। बृहस्पतिवार की शाम करीब 4 बजे खेत के पड़ोसी ने डोल काटने के विवाद में अपने साथियों के साथ उन पर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें अनीस, कदीम व महिला जैबुन घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से अनीस को हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कांधला सीएचसी में घायल बदमाश को लेकर पहुचे पुलिसकर्मी

कांधला सीएचसी में घायल बदमाश को लेकर पहुचे पुलिसकर्मी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed