फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The miscreant got shot in the encounter, the soldier was also injured

मुठभेड़ में बदमाश को गोली लगी, सिपाही भी घायल

Tue, 17 May 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
The miscreant got shot in the encounter, the soldier was also injured
चौसाना क्षेत्र के गांव गंगारामपुर में पुलिस मुठभेड में घायल बदमाश को ले जाते पुलिसकर्मी। - फोटो : SHAMLI
मुठभेड़ में बदमाश को गोली लगी, सिपाही भी घायल
विज्ञापन

चौसाना। ढिंढाली में सोमवार सुबह लूटपाट कर भाग रहे बदमाशों को चौसाना पुलिस ने गंगारामपुर के जंगल में घेर लिया। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके तीन साथी फरार हो गए। घेराबंदी के दौरान सिपाही भी गिरकर घायल हो गया। फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है।
लूटपाट की सूचना ऊन पुलिस चौकी पुलिस ने वायरलेस पर फ्लैश की तो चौसाना चौकी पुलिस एक्टिव हो गई। चौकी प्रभारी समयपाल अत्री ने टीम के साथ ऊन से आने वाले नाकों पर तलाशी शुरू कर दी। जैसे ही बदमाश ऊन से गंगारामपुर के रास्ते आ रहे थे तो पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। जिस पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से वाहिद पुत्र मुकर्रम निवासी बुंटा थाना गढ़ीपुख्ता घायल हो गया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीन अन्य बदमाश भाग निकले। मुठभेड़ के दौरान सिपाही अमित भी गिरने से घायल हो गया। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर एसओ झिंझाना मय फोर्स के मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

ढिंढाली में लूट को दिया था अंजाम
पिंडौरा निवासी इरशाद किसी काम से पानीपत जा रहा था। होली हैवन स्कूल के निकट पहुंचा तो चार बदमाशों ने तमंचे के बल पर उसकी अपाची बाइक, नकदी, मोबाइल फोन व अन्य दस्तावेज लूट लिए। पीड़ित ने लूट की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद बदमाशों की तलाश शुरू की गई। चौसाना में बदमाशों से लूट की बाइक व नकदी और अन्य सामान बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाश ऊन चौकी क्षेत्र में लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे थे। चौसाना पुलिस ने बदमाशों को सरेंडर करने को कहा, लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीन अन्य बदमाशों की तलाश जारी है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा - सुकीर्ति माधव, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed