फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The minimum temperature dropped by one degree due to rain and drizzle.

Shamli News: बारिश व बूंदाबांदी से न्यूनतम तापमान एक डिग्री गिरा

Mon, 07 Sep 2026 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 07 Sep 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
The minimum temperature dropped by one degree due to rain and drizzle.
शामली में बारिश के दौरान छाता लगाकर वाहन से जाते लोग। संवाद
शामली। जिले में रविवार सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक रिमझिम बारिश व बूंदाबांदी चलती रही। इसके चलते अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस स्थिर रहा जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आने से 24 डिग्री सेल्सियस रहा। शाम तक बादल छाने से मौसम सुहाना बना रहा।
विज्ञापन

जिले में शनिवार को रिमझिम फुहारों के साथ ही दूसरे दिन रविवार को भी लोगों को गर्मी से राहत मिली। सुबह नौ बजे बूंदाबांदी शुरू होकर दस बजे हल्की बारिश बन गई। आधे घंटे तक हल्की बारिश के बाद दोपहर एक बजे रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही। इसके बाद भी शाम तक आसमान में बादल छाए रहे। बादलों को देखकर रात में बारिश होने की उम्मीद की जा रही है। बूंदाबांदी व बारिश के बीच लोग घरों में रहे। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं आया।
विज्ञापन

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ की मौसम वैज्ञानिक डॉ. श्वेता सिंह ने बताया कि सोमवार को बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed