{"_id":"664d0b7c16d5a2cddd066492","slug":"the-mercury-dropped-by-one-degree-no-respite-from-the-scorching-heat-shamli-news-c-26-1-sal1002-121390-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: पारा एक डिग्री गिरा, भीषण गर्मी से नहीं मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: पारा एक डिग्री गिरा, भीषण गर्मी से नहीं मिली राहत
Wed, 22 May 2024 02:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 22 May 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
शामली। जिले में तापमान में एक डिग्री की कमी आई है लेकिन गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। मंगलवार को भी दिनभर अत्यधिक गर्मी और लू के कारण लोग परेशान रहे। मंगलवार को दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पिछले एक सप्ताह से तो पूरा जिला भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। सुबह से ही गर्म हवा लू चलनी शुरू हो जाती है। सूरज की तपिश से लोगों का धूप में निकलना मुश्किल बना है। दोपहर में तो हाल ये रहा कि बाजार में सूनापन छाया रहा और सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम रही। लोग गर्मी व लू से बचने के लिए जरूरी काम से ही घर से बाहर निकले। घर से बाहर निकलते समय लोग सिर, मुंह को कपड़े से ढककर ही निकल पा रहे हैं। दुपहिया वाहन चलाने वाले लोग भी सिर व मुंह पर कपड़ा बांधकर जाते हुए दिखाई पड़े। मंगलवार को दोपहर के समय अत्यधिक गर्मी के कारण शहर के मैन बाजार, फव्वारा चौक, धीमानपुरा रोड पर लोगों, ग्राहकों की संख्या कम रही।
उधर, सोमवार की रातभर बिजली कटौती चलती रही। शहर के काजीवाड़ा, सीबी गुप्ता, पंजाबी कॉलोनी में बिजली कभी गुल रही तो कभी आती रही। बिजली कटों के कारण लोग परेशान रहे। लोगों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों से भी बिजली कटौती की शिकायत की। उधर, थानाभवन, ऊन, कैराना, कांधला, जलालाबाद, झिंझाना, ऊन में भी बिजली कटौती के कारण लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
इनवर्टर भी दे गए जवाब
अत्यधिक गर्मी के कारण बिजली कटौती और लो वोल्टेज से लोग परेशान रहे। दोपहर और रात के समय इनवर्टर भी जवाब दे गए। शामली निवासी मुस्तकीम, समीर, पंकज सिंह, सनोज ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों से बिजली आपूर्ति में सुधार की मांग की है।
लो वोल्टेज से लोग परेशान
ऊन। कस्बे व क्षेत्र में कम वोल्टेज आने से भीषण गर्मी में बच्चे सहित बड़ों का बुरा हाल है। व्यापारी लोकेश कुमार, मोहित, अशोक, दिनेश शर्मा ने बताया कि बिजली कटौती के कारण गर्मी में तो बुरा हाल हो ही जाता है। वही, लो वोल्टेज की वजह से पानी की समस्या से जूझना पड़ता है।