फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The married woman agreed to the request of the Panchayat and her in-laws would pay the entire wedding expenses.

Shamli News: पंचायत के कहने पर मानी विवाहिता ससुराल पक्ष देगा शादी में हुआ पूरा खर्च

Tue, 05 Nov 2024 01:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 05 Nov 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
The married woman agreed to the request of the Panchayat and her in-laws would pay the entire wedding expenses.
थानाभवन। गांव मनट में दहेज उत्पीड़न और घर में नहीं घुसने देने के विरोध में विवाहिता का ससुराल के घर के बाहर चल रहा धरना करीब 30 घंटे बाद समाप्त करा दिया गया। मामले को लेकर बैठी पंचायत में ससुराल पक्ष द्वारा विवाहिता पक्ष को शादी में हुआ पूरा खर्च देने की बात तय की गई। विवाहिता धरना खत्म कर परिजनों के साथ रवाना हो गई।
विज्ञापन

गांव दुल्ला खेड़ी निवासी शिवानी पुत्री विक्रम की शादी गांव मनट मंटी में 24 मार्च को हुई थी। विवाहिता पहली दीपावली के दौरान मायके गई थी । विवाहिता का आरोप है कि शनिवार की रात उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे घर में नहीं घुसने दिया। इस पर वह गेट के बाहर ही धरने पर बैठ गई । विवाहिता ने करीब 30 घंटे तक ससुराल के बाहर गेट पर धरना जारी रखा।
विज्ञापन

विवाहिता की जिद को देख गांव में विवाहिता के मायके और ससुराल पक्ष के लोगों के बीच पंचायत हुई। पंचायत में ससुराल पक्ष द्वारा विवाहिता को रखने से इनकार कर दिया। जिस पर शादी में हुआ पूरा खर्च देने की बात पर विवाहिता ने धरना खत्म कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed