फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The market is decorated, silver is spread, sisters' love is present in Rakhi

Shamli News: बाजार सजा, चांदी छाई, राखी में बहनों की चाहत समाई

Thu, 31 Jul 2025 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
The market is decorated, silver is spread, sisters' love is present in Rakhi
शामली। शास्त्रों के अनुसार चांदी की राखी का चंद्र ग्रह से ताल्लुक होता है, जिसके कारण बहने चांदी से निर्मित राखी को ज्यादा पसंद करती हैं। ज्वेलर्स का कहना है कि गत वर्ष की अपेक्षा इस बार चांदी की राखियों को खरीदने में महिलाओं की होड़ लगी हुई है। उन्होंने बताया कि बाजार में चांदी से निर्मित विभिन्न प्रकार की गणेश भगवान, स्वास्तिक सहित अन्य कई प्रकार के डिजाइनों की राखी उपलब्ध हैं, जो 200 से 1500 रुपये तक की कीमत पर मिल रही हैं।
विज्ञापन

इस बार नौ अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को मजबूत बनाता है और वर्ष भर के सब गिले शिकवे दूर हो जाते हैं। बहन भाई राखी उपहार और मिठाई के आदान-प्रदान कर अपना प्यार साझा करते हैं। बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उसकी लंबी आयु की कामना करती हैं और भाई बहनों की रक्षा करने का वचन लेता है।
विज्ञापन

बहन-भाई के पवित्र रिश्ते और प्यार के प्रतीक रक्षाबंधन त्योहार पर कस्बे-शहर के बाजारों में इस समय राखियों की धूम मची हुई है। वैसे तो मान्यता है कि बहने भाई की कलाई पर एक धागा बांधकर भी उनकी लंबी आयु की कामना कर त्योहार मनाती रही हैं और बाजार से भी विभिन्न डिजाइन की राखी व धागे खरीदकर त्योहार मनाती हैं, लेकिन इस बार शहर के बाजारों में चांदी की राखी की मांग अधिक बढ़ गई है। बहनें अपने भाइयों की कलाई पर बांधने के लिए बढ़-चढ़कर चांदी की राखियां खरीद रही हैं। पूर्व के वर्षाें की अपेक्षा रक्षाबंधन पर इस बार चांदी की राखी अधिक खरीदी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सराफा व्यापारी शानू व सुधीर ने बताया कि वैसे तो मार्केट में सभी प्रकार की अच्छी व सुंदर राखी आयी हुई हैं, लेकिन हाल के दिनों में चांदी की राखियों का चलन बढ़ता जा रहा है। बहनें अपने भाइयों को चांदी की राखी बांधना चाहती हैं, जिसके चलते उन्होंने काफी प्रकार की राखियां मंगाई हैं।

इसमें बच्चों के लिए धागे वाली, डोरीमोन, लड्डू गोपाल, छोटा भीम, ओम, सतिया, गणेश जी आदि के डिजाइन आए हुए हैं, जिन्हें महिलाएं खूब पंसद कर रही हैं। इसमें बच्चों की राखियां 200 रुपये से लेकर 600 रुपये तक और बड़ों की राखियां 600 से लेकर 1500 रुपये तक उपलब्ध हैं। वहीं बहन अपनी भाभी के लिए ब्रेसलेट व लूंबे खरीद रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed