{"_id":"64d3e8fe7c476bb73f08fa44","slug":"the-list-of-polling-places-will-be-finalized-soon-shamli-news-c-26-1-sal1002-7140-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: मतदेय स्थलों की सूची को जल्द दिया जाएगा अंतिम रूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: मतदेय स्थलों की सूची को जल्द दिया जाएगा अंतिम रूप
विज्ञापन
शामली। अपर जिलाधिकारी और उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जनपद शामली की तीन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में वर्तमान में कुल 946 मतदेय स्थल है। जिसमें विधानसभा क्षेत्र 08-कैराना में 314 मतदेय स्थल), विधानसभा क्षेत्र 09-थानाभवन में 327 मतदेय स्थल तथा विधानसभा क्षेत्र 10-शामली में 305 मतदेय स्थल है।
उन्होंने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार मतदेय स्थलों के सम्भाजन किए जाने के उपरांत जनपद-शामली की तीन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में वर्तमान में कुल 968 मतदेय स्थल 08-कैराना में 324 मतदेय स्थल, 09-थानाभवन में 339 मतदेय स्थल तथा 10-शामली में 305 मतदेय स्थल) प्रस्तावित है। उक्त मतदेय स्थलों का आलेख्य प्रकाशन दावे और आपत्तियों हेतु जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा आठ अगस्त को कर दिया गया है।
मतदेय स्थलों के आलेख्य प्रकाशन की सूची डीईओ की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गयी है। दावे और आपत्तियां प्राप्त हो जाने के उपरांत समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों से चर्चा कर मतदेय स्थलों की सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा।