फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The lineman electrocuted

शामली: कनेक्शन काटने खंभे पर चढ़ा लाइनमैन करंट से झुलसा

Sun, 19 Feb 2023 11:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 19 Feb 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
The lineman electrocuted
शामली, कैराना। विद्युत निगम के कर्मचारी की लापरवाही के चलते शटडाउन लेने के बाद भी लाइन में करंट आने से संविदा लाइनमैन गंभीर रूप से झुलस गया। साथी लाइनमैन को सीएचसी ले गए। जहां से उसे दिल्ली रेफर कर किया गया है। भाकियू कार्यकर्ताओं ने परिजनों के साथ पुलिस चौकी में हंगामा कर विभाग के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामले को शांत किया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला आर्यपुरी निवासी तौसीफ (29) पुत्र इस्लाम विद्युत उप केंद्र देहात पर संविदा लाइनमैन के रूप में कार्यरत है। रविवार दोपहर करीब एक बजे तौसीफ विभागीय टीम के साथ में गांव तीतरवाड़ा में बकाएदारों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में शामिल था। मामौर रोड पर बकाएदार का कनेक्शन काटने के लिए तौसीफ खंभे पर चढ़ गया। आरोप है कि शटडाउन के बावजूद किसी कर्मचारी ने आपूर्ति सुचारू कर दी। जिस कारण वह गंभीर रूप से झुलस गया और खंभे से नीचे गिरकर घायल हो गया।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद लाइनमैन अखलाक एवं विभाग के अन्य कर्मचारियों की ओर से संविदा लाइनमैन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने तौसीफ को दिल्ली रेफर कर दिया। घटना के संबंध में निगम और परिजनों ने पुलिस को भी सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना को लेकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश फैल गया। उन्होंने परिजनों व अन्य लोगों के साथ तीतरवाड़ा में पुलिस चौकी का घेराव किया। हंगामा करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने भाकियू कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर शांत किया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। सविंदाकर्मी करंट लगने से झुलस गया है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed