फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The investigation started on development works of head wife OF PFI member arrested from Kairana

कैराना: PFI सदस्य की प्रधान पत्नी के विकास कार्यों की जांच शुरू, गिरफ्तारी के बाद हुआ था ये बड़ा खुलासा

Tue, 27 Sep 2022 03:18 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Tue, 27 Sep 2022 03:18 AM IST
सार

NIA और ATS द्वारा गिरफ्तार किए पीएफआई सदस्य मौलाना साजिद की पत्नी ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए कार्याों की जांच शुरू कर दी गई है। साजिद की गिरफ्तारी के बाद बड़ा खुलासा हुआ था।

विज्ञापन
The investigation started on development works of head wife OF PFI member arrested from Kairana
मौलाना साजिद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीएफआई सदस्य मौलाना साजिद की देश विरोधी गतिविधियों में गिरफ्तारी के बाद आरोपी की पत्नी मौजूदा ग्राम प्रधान के वित्तीय कार्यों पर प्रशासन नजर बनाए हुए है। प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यों की जांच शुरू कर दी गई है। जांच में यदि सरकारी धन का दुरुपयोग पाया गया तो प्रधान पर भी शिकंजा कसा जा सकता है।

विज्ञापन


एनआईए व एटीएस ने बीती गुरुवार देर रात कैराना क्षेत्र के गांव मामौर में छापा मारा था। यहां से मौजूदा ग्राम प्रधान पति मौलाना साजिद को हिरासत में लिया था। इसके अतिरिक्त थानाभवन थाना क्षेत्र के गांव सोंटा रसूलपुर निवासी मोहम्मद शादाब को भी उठाया था। दोनों के पीएफआई (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) से जुड़े होने और देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त होकर देश को खंडित कर इस्लामिक राष्ट्र बनाने के षड्यंत्र खुलासा हुआ था। 
विज्ञापन


इनके अतिरिक्त दो अन्य आरोपी भी गिरफ्तार किए गए थे। उनके विरुद्ध मेरठ के थाना खरखौदा में संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। उधर, मौलाना साजिद की गिरफ्तारी के बाद आरोपी की प्रधान पत्नी द्वारा गांव में कराए गए विकास कार्यों पर प्रशासन की कड़ी नजर है। प्रशासन की ओर से गांव में विकास कार्यों की जांच शुरू करा दी गई है। यदि जांच में गड़बड़ी मिली तो ग्राम प्रधान के वित्तीय अधिकारों पर संकट आ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: रेल के पहिए थमे तो मचा हड़कंप: अचानक रद्द हुईं 17 ट्रेनें, टिकट का पैसा लेने के लिए खूब हुई जद्दोजहद, तस्वीरें

वहीं, बीडीओ जितेंद्र मिश्र ने बताया कि मामौर ग्राम प्रधान के विकास कार्यों को लेकर जांच कराई जा रही है। यदि जांच में गड़बड़ी पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: सिपाही समेत चार की मौत: हादसे ने छीन लीं खुशियां, पल भर बुझ गए चार परिवारों के चिराग, दर्दनाक हैं तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed