Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Self-enumeration begins; families can submit their details from home until November 30.

Shamli News: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन का मौका, 16 दिसंबर तक करें आवेदन

Tue, 17 Nov 2026 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 17 Nov 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Self-enumeration begins; families can submit their details from home until November 30.
शामली। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, कटवाने और संशोधन कराने के लिए 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक आवेदन किए जा सकेंगे। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से एक जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी आलोक यादव ने बताया कि नए मतदाता बनने के लिए फार्म-6, नाम अपमार्जन के लिए फार्म-7 और नाम, पता संशोधन व डुप्लीकेट वोटर कार्ड के लिए फार्म-8 भरना होगा। आवेदन ऑनलाइन voters.eci.gov.in पर या संबंधित निर्वाचन कार्यालय और बीएलओ के पास जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा मतदाता बनने के पात्र होंगे। इसके अलावा एक अप्रैल, एक जुलाई और एक अक्टूबर 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं के फार्म-6 भी प्राप्त किए जाएंगे। जिला प्रशासन ने लोगों से परिवार के पात्र सदस्यों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदाता संबंधी समस्या और जानकारी के लिए न्यू कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी में कंट्रोल रूम बनाया गया है। हेल्पलाइन नंबर 1950 और दूरभाष नंबर 01398-270078 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed