Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Congress stakes claim to Thanabhawan seat; stir within SP intensifies

Shamli News: थानाभवन सीट पर कांग्रेस ने ठोका दावा, सपा में बढ़ी हलचल

Tue, 17 Nov 2026 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Congress stakes claim to Thanabhawan seat; stir within SP intensifies
शामली। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर इंडिया गठबंधन में सीटों के बंटवारे की सुगबुगाहट के बीच शामली की थानाभवन सीट को लेकर नया राजनीतिक समीकरण बनता नजर आ रहा है। कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी को सौंपी 181 विधानसभा सीटों की सूची में थानाभवन सीट पर भी अपना दावा जताया है। इससे सपा और कांग्रेस के स्थानीय नेताओं के बीच राजनीतिक हलचल बढ़ गई है।
विज्ञापन

सूची के अनुसार कांग्रेस ने शामली की थानाभवन और मुजफ्फरनगर की बुढ़ाना विधानसभा सीट को अपने खाते में लेने की मांग की है। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में थानाभवन सीट सपा-रालोद गठबंधन में रालोद के खाते में गई थी। यहां से अशरफ अली विधायक निर्वाचित हुए थे। कांग्रेस प्रत्याशी सत्य संयम को 793 वोट मिले थे।
विज्ञापन


सपा के कई नेता दावेदारी में
थानाभवन सीट पर सपा की ओर से योजना आयोग के सदस्य प्रो. सुधीर पंवार, पूर्व ब्लॉक प्रमुख शेर सिंह राणा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुकेश सैनी, वतन सिंह सैनी और राहुल सैनी प्रमुख दावेदारों में शामिल हैं। कांग्रेस के दावे पर सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. सुधीर पंवार ने कहा कि थानाभवन में सपा मजबूत स्थिति में है और सीट जीतेगी। हालांकि गठबंधन में सीट का फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस मांगेगी आवेदन
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखलाक अहमद ने बताया कि 181 सीटों की सूची में शामली की थानाभवन और मुजफ्फरनगर की बुढ़ाना सीट शामिल होने की जानकारी मिली है। थानाभवन सीट के लिए पार्टी की ओर से प्रत्याशियों के आवेदन भी मांगे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed