फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The idol was fragmented to take revenge on the priest

पुजारी से बदला लेने को खंडित की थी मूर्ति

Sun, 17 May 2020 10:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
The idol was fragmented to take revenge on the priest
बाबरी। क्षेत्र के गांव खेड़ी बैरागी के जंगल में जाहरवीर गोगा की म्हाड़ी पर दो मूर्तियों को खंडित करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बताया कि पुजारी से बदला लेने के लिए आरोपियों ने मूर्ति खंडित कर दी थी।
विज्ञापन

शामली-मुजफ्फरनगर मार्ग पर गांव खेड़ी बैरागी के जंगल में जाहरवीर गोगा वीर की म्हाड़ी पर दो दिन पहले बृहस्पतिवार रात को दो मूर्तियों को खंडित कर दिया था। पुजारी अनिल की तरफ से अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज किया गया था। रविवार को बाबरी थानाध्यक्ष नेमचंद सिंह ने बताया कि गांव खेड़ी बैरागी निवासी दो आरोपियों को मिंटू और पुष्पेंद्र को गांव फतेहपुर बस स्टैंड से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 14 मई की शाम करीब पांच बजे वे म्हाड़ी पर गए थे। नशे में वह म्हाड़ी की चारपाई को बाहर निकालकर लेट गए थे। उसी समय पुजारी अनिल कुमार पहुंचे और उन्होंने विरोध किया था। इसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। थानाध्यक्ष के मुताबिक आरोपियों का कहना है कि इस बात को लेकर उन्होंने खुद को अपमानित महसूस किया और इसका बदला लेने की नीयत से रात में मूर्तियों को खंडित कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed