फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The husband had murdered his wife due to immoral relations.

Shamli News: अनैतिक संबंधों के चलते पति ने ही की थी पत्नी की हत्या

Tue, 20 Feb 2024 02:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 20 Feb 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
The husband had murdered his wife due to immoral relations.
शामली। शहर के पंसारियान मोहल्ले में महिला रीता की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पति ने ही अनैतिक संबंधों के कारण पत्नी की गला दबाकर हत्या की और शव को फंदे पर लटका दिया। आरोप है कि पत्नी ने अनैतिक संबंधों में बाधक बनने पर परिवार के चार सदस्यों को जहरीला पदार्थ पिलाकर मारने का प्रयास किया था। मगर किसी तरह सभी बच गए थे। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।
विज्ञापन

16 फरवरी की सुबह पंसारियान मोहल्ले में महिला रीता (34) का शव फंदे पर लटका मिला था। महिला के दोनों हाथ और पैर बांधे गए थे। पुलिस ने अज्ञात में मामला दर्ज किया था। एएसपी संतोष कुमार सिंह और कोतवाली प्रभारी समय सिंह अत्री ने बताया कि आरोपी पति राकेश ने ही पत्नी रीता की हत्या की थी। पूछताछ में उसने बताया कि पत्नी के पड़ोस के ही युवक से अनैतिक संबंध थे। वह दोनों के संबंधों का विरोध करता था। 11 फरवरी को पत्नी और उसके प्रेमी के बीच झगड़ा हो गया था। जिसके बाद प्रेमी ने आत्महत्या कर ली थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार दिया था।
विज्ञापन

आरोप है कि प्रेमी की मौत के बाद रीता ने कह दिया था कि वह घर में सबको मार देगी। आरोप है कि 13 फरवरी को रीता ने जहरीले पदार्थ की शीशी पति और तीन बच्चों को पिला दी थी। समय पर इलाज मिलने के कारण चारों की जान बच गई। पत्नी उन्हें मारने की फिराक में थी इसलिए उसने 15 फरवरी की रात में उसकी चुनरी से गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या के बाद समालखा में बेचने चला गया था गुड़
कोतवाली प्रभारी समय सिंह अत्री ने बताया कि आरोपी राकेश पत्नी की हत्या करने के बाद सीधे हरियाणा के समालखा चला गया था, ताकि पुलिस या फिर आसपास के लोगों को उस पर कोई शक न हो। वह वहां कई लोगों से मिला भी जिसमें उनकी गवाही करा सके। सुबह मोहल्ले के लोगों द्वारा मोबाइल फोन पर कॉल कर सूचना देने के बाद ही वह वापस आया था।
बड़े बेटे को धमका दिया था
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि हत्याकांड को अंजाम देने के दौरान बड़ा बेटा आयुष जाग गया था। उसने हत्या का विरोध किया तो राकेश ने उसे धमकाकर कमरे में भेज दिया। जिसके कारण बच्चों ने शोर नहीं मचाया।
कुछ देर तक शव के पास ही बैठा रहा आरोपी
आरोपी ने बताया कि पत्नी की मौत नहीं होने तक वह उसके गले को चुनरी से दबाता रहा। मौत होने के बाद भी वह काफी देर तक शव के पास ही बैठा रहा ताकि यह कंफर्म कर सके कि मौत हो गई है या नहीं। वह बार-बार शव को देख रहा था और पत्नी की दिल की धड़कन को सुनने का प्रयास कर रहा था।

घर के आसपास लगे थे सीसीटीवी कैमरे, इसलिए पीछे से अंदर घुसा

आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उनके घर के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। जिसके कारण वह हत्याकांड को अंजाम देने के लिए मकान के अंदर पीछे की दीवार से घुसा और हत्याकांड को अंजाम देने के बाद पीछे की दीवार से होता हुआ ही हरियाणा पहुंचा था। जिसके कारण सीसीटीवी में भी आरोपी नहीं आ सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed