फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The house will be illuminated with the lamps made in Babri

बाबरी में बने दीयों से होंगे घर रोशन

Thu, 28 Oct 2021 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
The house will be illuminated with the lamps made in Babri
बाबरी। दीपावली पर्व नजदीक आते ही मिट्टी के दीयों को बनाने का कार्य तेजी से होने लगा है। बाबरी निवासी दीपक प्रजापति अपनी पत्नी मनु रानी के साथ दिन-रात मेहनत कर मिट्टी के दीपक बना रहे हैं। उनके बनाए दीपकों से लोगों के घर दीपावली में जगमगाएंगे। दीपक ने बताया कि उनका मिट्टी से दीये बनाने का पुश्तैनी कार्य करीब 60 वर्षों से चला आ रहा है। पहले मिट्टी गांव में ही आसानी से मिल जाती थी। लेकिन अब गांव में मिट्टी खुदान के स्थान पर मछली पालन होने लगा है। जिसके चलते मिट्टी हाथी करौदा से लानी पड़ती है। जिससे भाड़े में अधिक खर्च होता है।
विज्ञापन

हर वर्ष उनके बनाए हुए दीये जिले के अलावा मुजफ्फरनगर में भी बिकते हैं। अभी तक करीब 30 हजार दीये बना कर तैयार किए गए हैं। इसके अलावा उन्होंने बताया कि दो वर्षों से कोरोना महामारी के चलते बेरोजगारी झेल रहे हैं। इस बार सरसों के तेल का भाव 200 रुपये के करीब पहुंच गया है। जिसके कारण ग्रामीणों में मिट्टी के बने दीपकों के प्रति कम रुझान की चिंता सता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed