फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The home side were able to escape from the episode

पलायन प्रकरण से किनारा कर गए गृहमंत्री

Tue, 08 Nov 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Tue, 08 Nov 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
The home side were able to escape from the episode
political - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। कैराना पलायन प्रकरण को भाजपा ने राष्ट्रीय मुद्दा बताया था। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सहारनपुर में परिवर्तन यात्रा के शुभारंभ पर भी कैराना पलायन प्रकरण पुरजोर उठाया, मगर कैराना में जनसभा हुई तो केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह इस मुद्दे से किनारा कर गए। लोगों को उम्मीद थी कि पलायन की  वजह बने बढ़ते अपराध को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री कोई ठोस घोषणा करेंगे और लोगों को सुरक्षा दिलाएंगे, मगर राजनाथ सिंह ने ऐसा कुछ  नहीं किया। 
विज्ञापन


क्षेत्रीय भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने 30 मई को कैराना पलायन प्रकरण उठाया था। तब से अब तक तीन बार उन्होंने दिल्ली जाकर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर कैराना के हालातों से अवगत कराया। तब माना जा रहा था कि केंद्रीय गृहमंत्री कैराना में अपराध पर अंकुश लगवाने तथा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कराने के लिए कोई ठोस निर्णय लेंगे।
विज्ञापन


मसलन कैराना क्षेत्र में पीएसी अथवा सीआरपीएफ बटालियन की स्थापना जैसी घोषणा किए जाने की उम्मीद थी, मगर सोमवार को जब केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह कैराना में जनसभा को संबोधित कर रहे थे, तो उन्होंने कैराना पलायन प्रकरण का जिक्र तक नहीं किया। 36 मिनट के भाषण के दौरान उन्होंने
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही कहा कि यहां बहन बेटियों की अस्मत लूटी जा रही है और युवाओं पर फर्जी केस दर्ज किए जाते हैं, ऐसा अत्याचार कतई बर्दाश्त के काबिल नहीं है।
प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी, तो दहशत फैलाने वाले बदमाशों को सबक सिखाएंगे और देखेंगे कि उन्होंने अपनी मां का कितना दूध पिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed