फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The heat showed its attitude, the mercury reached 41 degrees

Shamli News: गर्मी ने दिखाए तेवर, 41 डिग्री पहुंचा पारा

Tue, 18 Apr 2023 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 18 Apr 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
The heat showed its attitude, the mercury reached 41 degrees
शामली धूप से बचने के लिये टैक्टर पर बैठ छाता लगा कर जाती महिलाऐ
शामली। पिछले कई दिनों से गर्मी तेवर दिखाने लगी है। सोमवार को भी किसी काम से घरों से निकले लोग तेज धूप के कारण परेशान रहे। दिन का पारा 41 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि रात का पारा 23 डिग्री रहा। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार 19 से 21 अप्रैल तक हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।
विज्ञापन


अप्रैल माह में ही गर्मी के तीखे तेवरों ने मई-जून की याद दिला दी है। सोमवार सुबह से ही चटख धूप होने से आसमान से गर्मी बरसने लगी। दिन चढ़ने के साथ गर्मी के तेवर भी तल्ख होते चले गए। गर्म हवा के बीच दोपहर को घर से निकलना मुश्किल हो गया। जरूरी काम से निकले लोग मुंह बांधे नजर आए। कुछ छतरी के साथ भी दिखाई दिए। राहगीर छांव तलाशते दिखे। दोपहर में स्कूल से छुट्टी होने पर घर आने के दौरान बच्चे परेशान रहे। गर्मी के कारण प्यास से गला सूखने पर लोग नींबू पानी, शिंकजी, गन्ने का रस, कोल्डड्रिंक व आइसक्रीम का सेवन कर रहे हैं। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के मुताबिक बुधवार से शुक्रवार तक हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। इससे तापमान में चार से पांच डिग्री तक की गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन

- पीएसपीएसए ने की विद्यालयों का समय बदलने की मांग



संवाद न्यूज एजेंसी शामली। प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन (पीएसपीएसए) ने डीएम रविंद्र सिंह को ज्ञापन देकर बच्चों को गर्मी व लू से बचाव के लिए परिषदीय विद्यालयों के समय में परिवर्तन करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सोमवार को पीएसपीएसए के जिलाध्यक्ष गौरव कुमार ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ कलक्ट्रेट में डीएम रविंद्र सिंह से मिलकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में डीएम को अवगत कराया कि भीषण गर्मी व लू के चलते छुट्टी के समय बच्चों को घर जाने में परेशानी होती है और उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में छोटे बच्चे पढ़ते हैं। वर्तमान में विद्यालयों के संचालन का समय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक का है। उन्होंने डीएम से गर्मी के मौसम में बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विद्यालयों का समय सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष के साथ कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष चांदबीर सिंह, विकास कुमार आदि मौजूद रहे।



-----


अप्रैल माह में ऐसे बढ़ा तापमान

तारीख अधिकतम न्यूनतम



एक अप्रैल 26 15

दो अप्रैल 29 15



तीन अप्रैल 31 15

चार अप्रैल 30 17



पांच अप्रैल 31 16

छह अप्रैल 33 17



सात अप्रैल 33 17

आठ अप्रैल 34 17



नौ अप्रैल 35 18

10 अप्रैल 36 17



11 अप्रैल 37 20

12 अप्रैल 38 22



13 अप्रैल 38 23

14 अप्रैल 39 22

15 अप्रैल 41 22

16 अप्रैल 40 22

17 अप्रैल 41 23



------------------

शामली धूप से बचने के लिये टैक्टर  पर बैठ  छाता लगा कर जाती महिलाऐ

शामली धूप से बचने के लिये टैक्टर पर बैठ छाता लगा कर जाती महिलाऐ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed