{"_id":"68a76f27649b18e11f0b874a","slug":"the-health-department-will-start-action-after-the-dms-approval-shamli-news-c-26-1-smrt1048-148035-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: डीएम के अनुमोदन के बाद स्वास्थ्य विभाग की शुरू होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: डीएम के अनुमोदन के बाद स्वास्थ्य विभाग की शुरू होगी कार्रवाई
विज्ञापन
फालोअप : चार दिन पहले अनवर जैक हॉस्पिटल पर भ्रूण लिंग परीक्षण का पकड़ा गया था मामला
- अल्ट्रासाउंड सेंटर के ऑपरेटर डॉ. खुर्शीद अनवर और एजेंट के खिलाफ दर्ज हुई थी रिपोर्ट
संवााद न्यूज एजेंसी
शामली। हरियाणा के पानीपत जिले की स्वास्थ्य टीम के छापे में चार दिन पहले कैराना रोड स्थित अनवर जैक हॉस्पिटल पर भ्रूण लिंग परीक्षण करने का मामला पकड़ा गया था। एसीएमओ डॉ. विनोद कुमार की तरफ से अल्ट्रासाउंड सेंटर के ऑपरेटर डॉ. खुर्शीद अनवर और एजेंट रगीब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मौके पर पकड़े गए एजेंट को पुलिस ने जेल भेज दिया था। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार का कहना है कि इस प्रकरण की फाइल डीएम के यहां गई है। डीएम के अनुमोदन के बाद स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पानीपत जिले की स्वास्थ्य टीम ने सोमवार को अनवर जैक हॉस्पिटल के बेसमेंट में चल रहे अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा मारा था। टीम का आरोप है कि एजेंट रगीब निवासी बंतीखेड़ा के माध्यम से उन्होंने पानीपत निवासी महिला को ग्राहक बनाकर भ्रूण लिंग परीक्षण कराया गया था। भ्रूण लिंग परीक्षण के लिए रगीब ने महिला से 23 हजार रुपये लिए थे। टीम ने एजेंट रगीब को मौके पर पकड़कर वसूली गई रकम बरामद कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। शामली के एसीएमओ डॉ. विनोद कुमार की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने अनवर जैक हॉस्पिटल, एजेंट रगीब और अल्ट्रासाउंड सेंटर के ऑपरेटर डॉ. खुर्शीद अनवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।।
इस प्रकरण में चार दिन बाद भी स्वास्थ्य विभाग या पुलिस ने अभी तक न तो जांच शुरू की और न ही कोई विभागीय कार्रवाई की गई। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार का कहना है कि इस प्रकरण की फाइल डीएम के पास गई हुई है। डीएम के अनुमोदन के अनुसार ही इस प्रकरण में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।