फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The headmaster has been suspended for molesting with a girl student in Shamli

Shamli: प्रधानाध्यापक की अश्लील हरकत से ग्रामीणों में आक्रोश, गांव में हुई पंचायत, मासूम छात्रा से की थी छेड़छाड़

Tue, 28 Jun 2022 09:07 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Published by: कपिल kapil Updated Tue, 28 Jun 2022 09:07 PM IST
सार

मासूम छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने के मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। वहीं इस मामले में गांव में पंचायत भी हुई और ग्रामीण प्रधानाध्यापक पर जमकर गरजे।

विज्ञापन
The headmaster has been suspended for molesting with a girl student in Shamli
शामली में छेड़छाड़ का मामला। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शामली जनपद में कांधला क्षेत्र के गांव चढ़ाव में प्रधानाध्यापक पर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कूल की तालाबंदी कर कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत करते हुए स्कूल का ताला खुलवाया। इसके बाद पंचायत में ग्रामीण प्रधानाध्यापक पर जमकर बरसे। मौके पर पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापक के निलंबन की संस्तुति करते हुए पत्रावली जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेज दी। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। 

विज्ञापन


गांव चढ़ाव स्थित जूनियर हाई स्कूल में गांव श्यामगढ़ी निवासी नारायण सिंह प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत है। मंगलवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने स्कूल परिसर में पहुंचकर तालाबंदी करते हुए स्कूल स्टाफ को बाहर निकाल हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि प्रधानाध्यापक ने कक्षा छह की एक छात्रा के साथ अश्लील हरकत व छेड़छाड़ की है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा काटा। स्कूल परिसर में तालाबंदी हंगामा प्रदर्शन की सूचना पुलिस सहित विभागीय अधिकारियों को दी गई। 
विज्ञापन


गांव में हंगामे की सूचना पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान, खंड शिक्षा अधिकारी इश्क लाल व पुलिस मौके पर पहुंच गई। मनीष चौहान ने हंगामा कर रहे ग्रामीणों को शांत करते हुए उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने पंचायत में प्रधानाध्यापक के कृत्य की निंदा करते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की। पंचायत में कई लोगों ने प्रधानाध्यापक पर पूर्व में भी इस तरह की कई शिकायतें होने का आरोप लगाया। इसी बीच पंचायत में स्कूल में मौजूद एक शिक्षिका के साथ भी प्रधानाध्यापक के द्वारा छेड़छाड़ किए जाने का मामला बताया गया। ग्रामीण बार-बार पंचायत में कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Big Case: PNB बैंक के मैनेजर को भेजा जेल, 39 लाख की धोखाधड़ी के मामले में हुई बड़ी कार्रवाई

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि इस प्रकरण में कड़ी कार्रवाई होगी। खंड शिक्षा अधिकारी इश्कलाल ने ग्रामीणों के बीच घोषणा की कि प्रधानाध्यापक का निलंबन कर दिया गया है। जिसके बाद ग्रामीणों का आक्रोश शांत हुआ। लेकिन विभागीय कार्रवाई के बाद इस प्रकरण में समाचार लिखे जाने तक कोई पुलिस कार्रवाई नहीं की गई थी। जबकि पूरे प्रकरण में पुलिस मौके पर मौजूद रही। मामले में सीओ कैराना ने कहा कि तहरीर आने के बाद पुलिस कठोर कार्रवाई करेगी।

यह भी पढ़ें: Meerut: लिसाड़ी गेट में मकान से पटाखों का जखीरा बरामद, तहखाने में मिला बारूद, धमाके से दहला था इलाका

ग्रामीणों की मौजूदगी में प्रधानाध्यापक ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। जिसके तहत उच्चाधिकारियों को उसके निलंबन की संस्तुति की रिपोर्ट भेज दी गई है। - इश्कलाल, खंड शिक्षा अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed