फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The grand procession of flowers welcome

भव्य शोभायात्रा का फूलों से स्वागत

Tue, 19 Apr 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Tue, 19 Apr 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
The grand procession of flowers welcome
regilious - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मली/कैराना। जिले भर में महावीर जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर जैन मंदिरों, जैन पार्क व धर्मशालाओं को रंगीन रोशनी से सजाया गया। जगह-जगह शोभायात्रा बैंडबाजों एवं झांकियों के साथ निकाली गई। शोभायात्रा का दुकानदारों, व्यापारियों, उद्यमियों ने फूल बरसाकर स्वागत किया।
विज्ञापन


मंगलवार को शहर की तालाब रोड स्थित जैन धर्मशाला से दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान भगवान महावीर जयंती के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शहर के रेलवे रोड, सुभाष चौक, शिवचौक, हनुमान रोड, वीवी इंटर कालेज रोड, फव्वारा चौक, कबाड़ी बाजार, अजुध्या चौक, बड़ा बाजार, गांधी चौक, शिव चौक होते हुए रेलवे रोड होते हुए जैन धर्मशाला में समाप्त हुआ। शोभायात्रा में जैन समाज के प्रमुख गणमान्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन


शोभायात्रा में बैंडबाजों की मधुर ध्वनि और भजनों पर जैन समाज की युवाओं की टोलियां डांस कर रही थी। शहर के शिवचौक, अग्रसेन पार्क, हनुमान रोड, फव्वारा चौक कबाड़ी बाजार, बड़ाबाजार में दुकानदारों, व्यापारियों ने पेयजल व प्रसाद वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भगवान महावीर जयंती के उपलक्ष्य में शहर के जैन मंदिरों जैन पार्क, धर्मशाला, स्मारकों को सजाया गया। शोभायात्रा में जैन समाज के मोहित जैन, जेके जैन, पंकज जैन, अमर जैन, निकुंज जैन, जिनेंद्र जैन, परमेश जैन, विशाल, गौरव, नवीन का सहयोग रहा। उधर, श्री सत्यनारायण इंटर कालेज में भगवान महावीर जयंती पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने अहिंसा परमो धर्म इस सिद्धांतों को अपनाने पर जोर दिया। इस मौके पर अनिल कुमार, रामनाथ, वेदप्रकाश, अमित ऐरन, अंजली जैन, लक्ष्मी गर्ग सुमन शर्मा, छवि शर्मा, तान्या आदि स्टाप मौजूद रहा। संचालन सतीश आत्रे द्वारा किया गया।

उधर, कैराना में महावीर जयंती पर जैन मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बैंडबाजों के अलावा सुंदर सुंदर झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रही। शोभायात्रा के अंत में भव्य स्वर्ण रथ को बैलों का जोड़ा लेकर चल रहा था। जिसमें भगवान महावीर की प्रतिमा विराजमान थी। शोभायात्रा निर्मल चौराहा, सर्राफा बाजार, जोडिया कुआं, चौक बाजार से होते हुए जैन बाग में जाकर संपन्न हुई।

पूजा अर्चना के बाद प्रभातफेरी निकाली 

जलालाबाद/गढ़ीपुख्ता। महावीर जयंती का पर्व क्षेत्र में बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विशेष पूजा अर्चना के बाद प्रभातफेरी निकाली गई। 

गढ़ीपुख्ता में श्री दिगंबर जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र में महावीर जयंती का पर्व मनाया गया। सुबह भगवान शांतिनाथ विधान का आयोजन किया गया। इसके पश्चात प्रभात फेरी निकाली गई।

श्रद्घालुओं ने भगवान महावीर स्वामी चालीसा का पाठ किया गया तथा 24 दीपक जलाकर आरती की गई। इस दौरान श्रीपाल जैन, नीरज जैन, सुदेश जैन, मिठ्ठन जैन, दीपक राय जैन, विमला जैन, ममता जैन, रेखा जैन, हेमा जैन आदि मौजूद रहे। वही, जलालाबाद में श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र में भगवान महावीर जी का जन्मकल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।


बाहर से आए श्रावकों ने प्रात: विधि विधान से भगवान महावीर का प्रक्षालन कर पूजा पाठ किया। दूर-दराज से श्रद्धालुओं का क्षेत्र पर आना जाना लगा रहा। सहारनपुर, शामली, दिल्ली, रामपुर, नानौता, बड़ौत के काफी संख्या में श्रावक आये और भगवान महावीर की जयंती मनाई। इस अवसर पर सुशील, धनप्रकाश जैन, श्रीपाल, राकेश, कैलाश जैन, सचिन, सतीश जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed