{"_id":"6a11f96d2d4e1ad9280211f7","slug":"the-goods-of-death-are-being-sold-openly-among-the-population-shamli-news-c-26-1-sal1002-166069-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: आबादी के बीच खुलेआम बिक रहा मौत का सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: आबादी के बीच खुलेआम बिक रहा मौत का सामान
Sun, 24 May 2026 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 24 May 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
स्टिंग...खुरगान में बोतल में पेट्रोल देता व्यक्ति। संवाद
शामली। डीजल और पेट्रोल की अवैध बिक्री का नेटवर्क तेजी से फैलता जा रहा है। आबादी के बीच परचून की दुकानों, कोल्ड ड्रिंक की दुकानों और मकानों के बाहर खुलेआम बोतलों में पेट्रोल-डीजल बेचा जा रहा है। यह पूरा खेल पुलिस और आपूर्ति विभाग की नजरों में है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति ही हो रही है। स्टिंग के दौरान संवाददाता ने कई स्थानों पर पहुंचकर खुद पेट्रोल खरीदा। जहां आसपास पेट्राेल पंप नहीं है, वहां 110 रुपये तो कहीं 120 रुपये प्रति लीटर की दर से बोतलों में तेल बेचा गया। कोल्ड ड्रिंक की दुकान पर बिक रहा था पेट्रोल
कैराना के झिंझाना रोड बाईपास स्थित एक कोल्ड ड्रिंक की दुकान के बाहर खुलेआम पेट्रोल बेचा जा रहा था। दुकान के बाहर प्लास्टिक की बोतलों में तेल रखा हुआ था।
संवाददाता : पेट्रोल मिल जाएगा क्या?
दुकानदार : मिल जाएगा, 110 रुपये लीटर मिलेगा।
संवाददाता : इतना महंगा क्यों?
दुकानदार: बाहर से मंगवाते हैं, खर्चा भी तो निकलना है। लेना है तो लो।
इसके बाद दुकानदार ने बिना किसी डर के एक लीटर पेट्रोल बोतल में भरकर दे दिया।
खुरगान गांव क्षेत्र में सड़क किनारे एक परचून विक्रेता बोतलों में पेट्रोल और डीजल बेचता मिला।
संवाददाता : पेट्रोल और डीजल चाहिए।
दुकानदार : मिल जाएगा, पेट्रोल 120 और डीजल 100 रुपये लीटर है।
संवाददाता : इतना ज्यादा क्यों?
दुकानदार : सोनीपत से तेल आता है, खर्चा भी तो है।
इसके बाद दुकानदार ने तुरंत बोतल में पेट्रोल उपलब्ध करा दिया।
झिंझाना क्षेत्र में एक अन्य स्थान पर पेट्रोल पंप से भी कम दाम में तेल बेचा जा रहा था।
दुकानदार : 90 रुपये लीटर मिल जाएगा।
संवाददाता : सस्ता क्यों?
दुकानदार : पुराना स्टॉक पड़ा है, इसलिए निकाल रहे हैं।
शामली से लेकर बागपत और मेरठ तक फैला नेटवर्क
पड़ताल में सामने आया कि शामली के थानाभवन, कांधला, जलालाबाद, कैराना, बागपत के बड़ौत-छपरौली, मुजफ्फरनगर के बस स्टैंड क्षेत्र और मेरठ के कई इलाकों में खुलेआम अवैध तेल बिक्री हो रही है। दुकानों और मकानों के बाहर बोतलों में पेट्रोल-डीजल रखकर बेचा जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिसकर्मी बैठे रहे, नहीं रोकी बिक्री
स्टिंग के दौरान कैराना क्षेत्र में जिस दुकान पर तेल बिक रहा था, वहां काफी देर तक दो पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। दोनों दुकान पर बैठकर कोल्ड ड्रिंक पीते रहे, लेकिन खुलेआम हो रही पेट्रोल बिक्री को रोकना जरूरी नहीं समझा।
फोन करते ही पहुंच जाती है तेल की खेप
एक दुकानदार ने बताया कि वे हर सप्ताह फोन कर तेल मंगवाते हैं। शामली और बागपत से जुड़े लोग सीधे दुकान तक डिलीवरी कर जाते हैं। ऑर्डर देने के कुछ घंटों के भीतर तेल पहुंच जाता है।
कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
रिहायशी इलाकों और बाजारों में ज्वलनशील तेल की अवैध बिक्री लोगों की जान के लिए बड़ा खतरा बन चुकी है। दुकानों और मकानों के बाहर खुले में रखे पेट्रोल-डीजल से आग लगने जैसी बड़ी घटना कभी भी हो सकती है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग आंखें मूंदे बैठे हैं।
जिला आपूर्ति अधिकारी अंकुर यादव ने कहा कि मामला जानकारी में नहीं है। तेल तस्करी गिरोह की जांच कराई जा रही है और जल्द कार्रवाई की जाएगी।
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अंबाला पुलिस ने हाल ही में तेल तस्करी गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जल्द ही शामली और आसपास क्षेत्र से जुड़े नेटवर्क का भी खुलासा किया जाएगा।
खुफिया विभाग भी हुआ सक्रिय
लगातार खबरें सामने आने के बाद खुफिया विभाग भी अलर्ट हो गया है। विभाग ने शनिवार को कुछ पेट्रोल पंप संचालकों और तेल बेचने वालों से जानकारी जुटाई है। जल्द रिपोर्ट अधिकारियों को सौंपी जाएगी।
नोट : कल पढ़िए... जिला आपूर्ति विभाग सिर्फ नमूने लेने तक सीमित, उधर माफिया बोले—अधिकारियों से सेटिंग है, टेंशन मत लो