{"_id":"6b089285af43a0b09e071919","slug":"the-girl-spread-her-hands-and-asked-for-justice-shamli-news-c-26-1-sal1002-179101-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: युवती ने पल्ला पसारकर मांगा इंसाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: युवती ने पल्ला पसारकर मांगा इंसाफ
Fri, 27 Nov 2026 01:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 27 Nov 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
एलम में पंचायत के दौरान मौजूद लोग। संवाद
कांधला। शादी की मांग को लेकर देहरादून की युवती और युवक के बीच चल रहा विवाद बृहस्पतिवार को एलम कस्बे में पंचायत तक पहुंच गया। युवती ने प्रेमी के घर के बाहर गली में पंचायत की और वहां पल्ला पसारकर युवक से शादी कराने की गुहार लगाई।
पंचायत में मौजूद ग्रामीणों ने युवती की मांग का समर्थन करते हुए मामले का समाधान कराने की बात कही। वहीं, युवक के परिजनों ने पंचायत में शामिल होने से साफ इन्कार कर दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। पंचायत में निर्णय लिया गया कि यदि आपसी सहमति से समाधान नहीं निकला तो क्षेत्रीय महापंचायत बुलाई जाएगी।
कस्बा एलम में सामाजिक कार्यकर्ता अमरपाल की अध्यक्षता में युवक के घर के बाहर गली में पंचायत आयोजित की गई। इसमें देहरादून निवासी युवती ने अपनी पीड़ा रखते हुए प्रेमी से शादी कराने की मांग दोहराई। युवती ने कहा कि उसे इंसाफ चाहिए और जब तक युवक से उसका विवाह नहीं हो जाता, वह एलम छोड़कर नहीं जाएगी। पंचायत में शामिल लोगों ने मामले को सुलझाने के लिए पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल युवक के परिजनों को बुलाने भेजा, लेकिन परिजनों ने पंचायत में आने से मना कर दिया।
विज्ञापन
परिजनों के न आने पर पंचायत में शामिल लोग युवक के घर के दरवाजे तक पहुंच गए। वहां परिवार की महिलाओं और युवती व पंचायत के लोगों के बीच नोकझोंक हो गई। इसके बाद गली में दोबारा पंचायत बैठी। ग्रामीणों ने युवती की मांग को जायज ठहराते हुए शादी कराने पर सहमति जताई और चेतावनी दी कि समाधान न होने पर क्षेत्रीय महापंचायत बुलाई जाएगी। पंचायत में एक व्यक्ति ने कहा कि यदि दोनों की शादी होती है तो वह खुद खर्च वहन करेगा। पंचायत में आसपास क्षेत्र के ग्रामीण और गण्यमाण्य लोग मौजूद रहे।