{"_id":"603e80868ebc3ed913222277","slug":"the-girl-died-after-being-crushed-by-a-trolley-shamli-news-mrt5280157188","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राली से कुचलकर मासूम बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्राली से कुचलकर मासूम बच्ची की मौत
विज्ञापन
ट्राली से कुचलकर मासूम बच्ची की मौत
शामली, थानाभवन। बाजार जा रही महिला की गोद से उसकी एक साल की बच्ची छिटककर ट्राली के पहिये के नीचे आ गई। गंभीर घायल मासूम को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। बताया गया कि महिला का पैर नाली पर पड़े चैनर में फंस गया था जिससे झटका लगने से बच्ची उसकी गोद से गिर गई।
नगर के मोहल्ला कस्सावान निवासी सलमा पत्नी मुस्तकीम अपनी एक वर्षीय बच्ची अफशां को गोद में लेकर बाजार से अपने घर जा रही थी। घास मंडी चौक के नजदीक तिराहे पर पहुंची तो सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली से बचने के लिए नाली पर पड़े चैनर पर चढ़ी तो तभी अचानक महिला का पैर चैनर में फंस गया। महिला का संतुलन बिगड़ने से गोद में ली हुई एक वर्षीय बच्ची ट्राली के पहिये के नीचे गिर गई। ट्राली का पहिया बच्ची के सिर के ऊपर गुजरने से बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गयी। बच्ची को चिकित्सक के पास ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक बच्ची का पिता पंजाब में मजदूरी का कार्य करता है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में तहरीर नहीं दी गई है।