फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The fog of the fog and cold wave on the first day of the year

साल के पहले दिन कोहरे आैर शीतलहर का कहर

Mon, 01 Jan 2018 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली Updated Mon, 01 Jan 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
The fog of the fog and cold wave on the first day of the year
weather - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। नए साल के पहले दिन ही कोहरा छाने और बर्फीली हवाओं के चलने से जनजीवन ठहर गया। उधर, कोहरे के कारण ट्रेनें भी काफी विलंब से चलने के कारण स्टेशन पर यात्रियों को ठिठुरने के लिए विवश होना पड़ा। यात्री घंटों ट्रेनों की प्रतीक्षा में  ठिठुरते हुए बैठे रहे।
विज्ञापन


मौसम ठंडा रहने से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। बाजारों में रौनक गायब रही। कोहरे के दौरान मासूम बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। कड़ाके  की ठंड और कोहरे के चलते दिन में वाहनों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। कोहरे के चलते सहारनपुर से शामली होकर दिल्ली जाने वाली जनता एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से एक घंटे लेट 8.30 बजे पहुुंची। सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब तीन घंटे लेट 11.40 बजे ट्रेन पहुंची।
विज्ञापन


दिल्ली से शामली होकर सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय से एक घंटा लेट 10 बजे शामली पहुंची। दिल्ली से शामली होकर सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का शामली पहुंचने का समय 10.50 बजे का है। यह पैसेंजर लाल ट्रेन शामली दोपहर 12.30 बजे पहुंची। हरिद्वार से शामली होकर दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का शामली पहुंचने का समय दोपहर 12 बजे का है। यह पैसेंजर ट्रेन भी आधा घंटे लेट शामली पहुंची। दिल्ली से हरिद्वार जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का शामली पहुंचने का समय दोपहर दो बजे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पैसेंजर तीन बजे के बाद शामली पहुंची। सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली लाल पैसेंजर ट्रेन का शामली पहुंचने का समय दोपहर बाद तीन बजे का है। सहारनपुर से चलकर यह लाल पैसेंजर ट्रेन शाम 4.30 बजे पहुंची। दिल्ली से शामली होकर सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का शामली पहुंचने का समय शाम 4.30 बजे है। यह पैसेंजर शाम छह बजे के बाद पहुंची। शामली रेलवे स्टेशन पर दिल्ली व सहारनपुर जाने के लिए ट्रेनों का आने का सवारी इंतजार कर रहती।
ट्रेनों के अत्यधिक विलंब होने की स्थिति में अधिकतर यात्री बसों से अपने गंतव्य स्थान के लिए रवाना हुए।

शामली रोडवेज बस अड्ड़े के अधीक्षक राजेंद्र चौहान ने बताया कि दिल्ली- लोनी से जो रोडवेज बसें तीन व चार घंटे में आती थी वह पांच छह घंटे में शामली आरही है। सहारनपुर-मेरठ से जो रोडवेेेेज बस डेढ़ व दो घंटे में आती थी, वह तीन घंटे में आ रही है। सुबह और शाम को सवारियों के अभाव में रोडवेज बसों का संचालन किया जा रहा है।


 दिन और रात के तापमान में और आएगी गिरावट
सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्व विद्यालय के मृदा विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि कोहरा अभी दो-तीन दिन और छाए रहेंगे। दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। तीन व चार डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट दर्ज होने के बाद रात में पाला  पड़ेगा। घना कोहरा छाए रहने से दृश्यता एक मीटर तक दिखाई देगा। रात और सुबह की दृश्यता आधा मीटर तक रह जाएगी। उनका कहना है कि साल का पहला दिन सबसे ठंडा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed