फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The five students immersed in the bath in the river Tech, two killed

यमुना में नहा रहे बीटेक के पांच छात्र डूबे, दो की मौत  

Wed, 14 Sep 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Wed, 14 Sep 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
The five students immersed in the bath in the river Tech, two killed
- फोटो : फाइल फोटो
शामली।  कैराना यमुना नदी में मंगलवार की शाम नहा रहे बीटेक के पांच छात्र डूब गए। यमुना नदी पुल पर तैनात गोताखोरों ने तीन युवकों को तो सुरक्षित निकाल लिया।
विज्ञापन

दो युवकों को घंटों की मशक्कत के बाद देर रात निकाला जा सका, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मामले की सूचना कॉलेज प्रबंधन को दी, सूचना पर देर रात तक कॉलेज प्रबंधन के लोग मौके पर पहुंच गए थे। 

विज्ञापन

 

कैराना क्षेत्र के रुड़की इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रिंस, किशन, सुजीत, अमित, जॉनसन, मकसूद, बैजनाथ, अनुराग बीटेक के छात्र हैं। सभी झारखंड के निवासी बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सभी मंगलवार को पानीपत में शॉपिंग करने गए थे। शाम को सभी लौट रहे थे। वह लोग यमुना पुल पर बस से उतर गए और सभी ने यमुना नदी में नहाने का प्लान बनाया। बताया जाता है कि नहाते समय प्रिंस, किशन मेहतो, सूजीत, अमित और जॉनसन गहरे पानी में चले गए और डूब गए। इस दौरान उनके अन्य साथियों ने शोर मचा दिया।

 

शोर मचाने पर वहां मौजूद मछुआरों तथा गोताखोरों ने सुजीत, अमित तथा जानसन को सकुशल निकाल लिया, जबकि प्रिंस व किशन का सुराग नहीं लगा। देर रात तक गोताखोरों ने दोनों की तलाश की। रात करीब नौ बजे दोनों का शव मिल गया। सूचना पर कैराना कोतवाली प्रभारी एपी भारद्वाज मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना रैमटेक कॉलेज प्रबंधन को दी। सूचना पर कॉलेज प्रबंधन के लोग भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने मृतकों के परिजनों को इसकी सूचना दी। कोतवाली प्रभारी एपी भारद्वाज का कहना है कि छात्रों के परिजनों को सूचना दे दी गई है, उनके आने पर ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed