फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The fireplace burned in the room, the condition of the soldier and the family deteriorated

कमरे में जलाई अंगीठी, सिपाही की परिवार सहित हालत बिगड़ी

Sat, 02 Jan 2021 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
The fireplace burned in the room, the condition of the soldier and the family deteriorated
कमरे में जलाई अंगीठी, सिपाही की परिवार सहित हालत बिगड़ी
विज्ञापन

शामली। घर के कमरे में अंगीठी जलाने से पुलिस लाइन में तैनात सिपाही की पत्नी और बच्चों की हालत बिगड़ गई। अर्द्धबेहोशी की हालत में सिपाही सहित पांचों सदस्यों को सीएचसी में भर्ती कराया।
पुलिस लाइन शामली में तैनात सिपाही सोमवीर सिंह शहर के मोहल्ला दयानंद नगर में किराये के मकान में परिवार के साथ रहते हैं। बृहस्पतिवार रात को ठंड से बचने के लिए उन्होंने अंगीठी जलाई और कमरे को बंद कर सो गए। रात के करीब साढ़े तीन बजे अचानक सोमवीर की आंख खुली और उसे उल्टी होने के साथ ही सिर चकराने, घुटन महसूस हुई। उसने पत्नी व तीनों बच्चों को देखा तो उनकी हालत भी खराब मिली। सिपाही ने पड़ोसियों को जानकारी दी। पड़ोसियों की मदद से सिपाही सोमवीर (34), उसकी पत्नी ज्योति (30), बेटी (10), बड़ा बेटा नमनदीप (5), छोटा बेटा पवनदीप (4) को आनन फानन में सीएचसी शामली में भर्ती कराया गया। इमरजेंसी में डॉ. विजेंद्र कुमार ने पांचों सदस्यों को ऑक्सीजन और उपचार शुरू किया गया।
विज्ञापन

डॉ. विजेंद्र ने बताया कि उपचार के बाद सभी की हालत में सुधार होने पर सुबह करीब छह बजे उन्हें अस्पताल से छुट्टी देकर घर भेज दिया गया। पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक हरमीत सिंह ने बताया कि सिपाही सोमवीर अपने परिवार के साथ किराये के मकान में रहता है। रात को कमरे में अंगीठी जलाने से सिपाही व उसके परिवार की हालत बिगड़ गई थी। उपचार के बाद पूरा परिवार ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्बन मोनो आक्साइड गैस से बिगड़ी हालत
सीएचसी के मेडिकल ऑफिसर डॉ. विजेंद्र कुमार ने बताया कि बंद कमरे में अंगीठी जलाने से सिपाही व उसके परिवार की हालत बिगड़ी थी। बंद कमरे में अंगीठी जलाने से ऑक्सीजन खत्म हो जाती है और कार्बन मोनो आक्साइड गैस से दम घुटने, सिर चकराने, बेहोशी आना, उल्टी होने लगती है। चिकित्सक के मुताबिक यह गैस खतरनाक होती है। यह गैस इतनी विषैली होती है कि सोते हुए व्यक्ति की साइलेंट मृत्यु तक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed