फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Councilor warned of self-immolation along with his family if he did not get justice, alleged this

Shamli: सभासद ने न्याय न मिलने पर परिवार समेत आत्मदाह की दी चेतावनी, ये लगाया आरोप

Sun, 20 Sep 2026 11:28 PM IST
Pratyush Sharma न्यूज़ नेटवर्क, संवाद एजेंसी, शामली
न्यूज़ नेटवर्क, संवाद एजेंसी, शामली Published by: Pratyush Sharma Updated Sun, 20 Sep 2026 11:28 PM IST
सार

शामली की नगरपालिका के वार्ड सभासद एवं भाजपा के जिला मंत्री अनिल उपाध्याय ने सोशल मीडिया व्हाट्सएप ग्रुपों में झूठे और भ्रामक पोस्ट वायरल का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे कलक्ट्रेट में परिवार समेत आत्मदाह कर लेंगे।

विज्ञापन
Councilor warned of self-immolation along with his family if he did not get justice, alleged this
न्याय की मांग करते सभासद अनिल उपाध्याय - फोटो : वीडियो

विस्तार

सभासद एवं जिला मंत्री अनिल उपाध्याय ने रविवार को बताया कि कुछ लोग व्हाट्सएप ग्रुपों में उनके बारे में गलत जानकारी फैला रहे हैं। वायरल हो रही पोस्ट में कहा जा रहा है कि नगर पालिका अध्यक्ष को क्लीन चिट मिल गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन भ्रामक पोस्ट के माध्यम से लोगों को गुमराह किया जा रहा है, जिससे भय व भ्रम का माहौल बनाया जा रहा है।

विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष को ठहराया जि़म्मेदार
सभासद ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि अगर उसे न्याय नहीं मिलता तो वह अपने परिवार के साथ कलेक्ट्रेट जाकर आत्मदाह कर लेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनकी गलती है तो उन्हें फांसी दे दी जाए। उन्होंने अपनी व अपने परिवार की जान का खतरा बताते हुए कहा कि अगर उनके साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो उसके जिम्मेदार पालिकाध्यक्ष होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नाला व सड़क निर्माण को लेकर हुआ था विवाद
विदित हो कि शनिवार को नगरपालिका में कौशांबी विहार में नाला व सड़क निर्माण का लेकर लोगों के साथ कहासुनी हो गई थी। इसके बाद सभासद अनिल उपाध्याय की लोगों ने पिटाई कर दी थी। इसके बाद उनकी पिटाई करते हुए और गिरेबान पकड़कर कोतवाली ले गए थे। इस मामले में उन्होंने पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल पर लोगों को उकसाकर जानलेवा हमला कराने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल, राजकुमार, हर्ष, बारू, अर्चना शर्मा व अमरेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली थी।

विज्ञापन

जांच के आधार पर होगी कार्रवाई
जांच अधिकारी कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार गौतम का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट की जांच मीडिया सेल से कराई जाएगी। इस पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।

शामली की नगरपालिका के वार्ड सभासद एवं भाजपा के जिला मंत्री अनिल उपाध्याय ने सोशल मीडिया व्हाट्सएप ग्रुपों में झूठे और भ्रामक पोस्ट वायरल का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे कलक्ट्रेट में परिवार समेत आत्मदाह कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed