फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The filthy confluence is being prepared for Kartik Purnima

कार्तिक पूर्णिमा के लिए तैयार हो रहा गंदेवड़ा संगम

Sat, 21 Nov 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
The filthy confluence is being prepared for Kartik Purnima
जलालाबाद के गंदेवड़ा गंगा यमुना संगम पर तैयार पैड़ी। - फोटो : SHAMLI
कार्तिक पूर्णिमा के लिए तैैयार हो रहा गंदेवड़ा संगम
विज्ञापन

शामली/जलालाबाद। कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर स्नान के लिए गंदेवड़ा का गंगा-यमुना संगम तैयार हो रहा है। सिंचाई विभाग की ओर से संगम स्थल पर पिछले 15 दिनों से विकास कार्य जोरशोर से चल रहा है। पूर्वी यमुना नहर श्रद्धालुओं के स्नान के लिए यमुना का पानी छोड़ दिया गया है। दूसरी ओर से गंगा का पानी संगम तट पर 28 नवंबर को आ जाएगा।
गन्ना मंत्री सुरेश राणा के प्रयास से गंदवेड़ा के गंगा-यमुना लिंक नहर के संगम को हरिद्वार की तर्ज विकसित किया जा रहा है। शासन से दो करोड़ 34 लाख 47 हजार रुपये की स्वीकृति मिली थी, जिसमें 88.51 लाख रुपये की धनराशि शासन से अवमुक्त का जा चुकी है। गंदेवड़ा संगम को विकसित करने के लिए पूर्वी यमुना नहर खंड के अपर नहर खंड सहारनपुर को निर्माण एजेंसी नामित किया गया है। गंदेवड़ा संगम स्थल पर पूर्वी यमुना नहर का पूर्वी दिशा में 110 मीटर घाट पहले ही बन चुका है।
विज्ञापन

निर्माण एजेंसी पिछले 15 दिनों से संगम का सुंदरीकरण करने के लिए काम कर रही है। निर्माण एजेंसी ने पश्चिमी दिशा में घाट की सीढ़ियों को तैयार करने कार्य शुरू कर दिया है। नहर के दोनों ओर रेलिंग लगा दी गई है। अपर खंड के सहायक अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि सिंचाई विभाग की ओर से सीढ़ियां बनाने और रेलिंग लगाने का कार्य पूरा हो चुका है। कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए यमुना से पूर्वी यमुना नहर में पानी छोड़ दिया गया है। हरिद्वार से गंगा का पानी यमुना नहर में 28 नवंबर को आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंचाई विभाग का ढाई माह में पूरा हो जाएगा कार्य
शामली। पूर्वी यमुना नहर अपर खंड के अधिशासी अभियंता जलद कुमार शर्मा ने बताया कि सिंचाई विभाग का कार्य ढाई माह में पूरा हो जाएगा। दस करोड़ रुपये का गंदेवड़ा संगम के सौंदर्यीकरण के लिए जिले के लोक निर्माण विभाग की ओर इस्टीमेट तैयार कराया गया है। जिसमें ओवरब्रिज, गेस्टहाउस, सड़क घाट आदि शामिल है। दस करोड़ रुपये पर्यटन विभाग से अवमुक्त कराने का अनुरोध किया गया है।
पांच दिसंबर को होगा शिलान्यास
शामली। गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने बताया कि गंदवेड़ा संगम को हरिद्वार की तर्ज पर विकसित कराने का प्रयास है। यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश का मुख्य पर्यटन स्थल होगा। इस प्रोजेक्ट को पूरा कराने के लिए सीएम योगी से वार्ता हो चुकी है। विधान परिषद चुनाव की आचार संहिता खत्म होने के पांच दिसंबर को कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा। इस बार कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं के लिए पानी रहेगा।

कार्तिक पूर्णिमा पर कैराना, बिड़ौली और संगम पर होता है स्नान
शामली। इस बार कार्तिक पूर्णिमा 29-30 नवंबर को मनाया जाएगा। 29 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा व्रत होगा। 30 नवंबर को गंगा स्नान होगा। हालांकि जिले में मेला नहीं लगता है। हरियाणा और जिले के श्रद्धालु कैराना, बिड़ौली यमुना घाट और गंदेवड़ा के गंगा-यमुना नहर के संगम पर स्नान करते हैं।

जलालाबाद के गंदेवड़ा गंगा यमुना संगम  पर तैयार पैड़ी।

जलालाबाद के गंदेवड़ा गंगा यमुना संगम पर तैयार पैड़ी।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed