फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The father is to be cremated, send the family home

डाक्टर साहब, मेरे पिता का निधन हो गया है, परिवार के सदस्यों को घर भेज दो

Fri, 12 Jun 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
The father is to be cremated, send the family home
पिता का अंतिम संस्कार कराना है, परिवार को घर भेज दो
विज्ञापन

शामली। डाक्टर साहब, मेरे पिता का निधन हो गया है, मेरे भाई व परिवार के चार सदस्य क्वारंटीन सेंटर में है। उन्हें घर भिजवा दो, ताकि पिता के अंतिम संस्कार में शामिल हो जाएं। यह गुहार गांव हसनपुर निवासी व्यक्ति की बेटी ने लगाई, जिसके पिता की कैंसर से मौत हो चुकी है और भाई सहित परिवार के लोग क्वारंटीन सेंटर में हैं।
दरअसल, शामली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला गत तीन जून को कोरोना पॉजिटिव मिली थी। महिला को कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया है, जबकि उसके सिपाही पति समेत परिवार के चार सदस्यों को क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। सिपाही के पिता बीमार होने के कारण उनकी देखभाल के लिए एक भाई, भाभी और दो बच्चों को घर पर ही होम क्वारंटीन किया गया। परिवार के सभी सदस्यों के सैंपल की पहली जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक मृतक व्यक्ति कैंसर से पीड़ित थे, शुक्रवार को उनकी मौत हो गई, जबकि उनकी कोरोना जांच नेगेटिव आई थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को उनकी बेटी अपने पति, सास आदि के साथ पानीपत से क्वारंटीन सेंटर पहुंची और परिवार के सदस्यों को घर भेजने को कहा। डाक्टर ने उनसे कहा कि सीएमओ की अनुमति के बिना क्वारंटीन सेंटर से किसी को नहीं भेज सकते। इसके बाद एक सदस्य सीएमओ संजय भटनागर से मिला। सीएमओ ने उन्हें बताया कि परिवार के सदस्यों की कोरोना जांच की दूसरी रिपोर्ट आने पर ही उन्हें घर भेजा जाएगा, तब तक मृतक का शव फ्रीजर में सुरक्षित रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के एक सदस्य ने बताया कि उनके पिता एक साल से अधिक समय से ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित थे। उनका उपचार दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा था। सीएमओ ने उन्हें बताया है कि देर रात तक दूसरे सैंपल की जांच रिपोर्ट आ जाएगी। इसके बाद उन्हें क्वारंटीन सेंटर से घर भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed