{"_id":"5d8282fd8ebc3e01702d0d36","slug":"the-families-of-the-deceased-youth-were-tied-up-shamli-news-mrt4440639181","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतक युवकों के परिवारों को बंधाया ढांढस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृतक युवकों के परिवारों को बंधाया ढांढस
विज्ञापन
कैराना के गांव मलकपुर में मृतक डा रोबिन के पिता भोपाल को संत्वना देते मंत्री सुरेश राणा व प्रभार?
- फोटो : SHAMLI
कैराना। गन्ना मंत्री सुरेश राणा और जिले के प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल बुधवार को मलकपुर गांव पहुंचे। उन्होंने यमुना में डूबने से हुई छह युवकों के परिवारों को ढांढस बंधाया। पीड़ित परिवारों को सरकार की तरफ से मदद करने का आश्वासन दिया।
रविवार को यमुना में हवन की राख प्रवाहित करने गए दो सगे भाई विशाल और शुभम, चचेरा भाई भारत, अनुज, रोबिन और महेश यमुना में डूब गए थे। सोमवार को सभी छह युवकों की चिताएं जली तो पूरा गांव रो उठा था। बुधवार को
गन्ना मंत्री और प्रभारी मंत्री सबसे पहले मलकपुर में मृतक विशाल, शुभम और भारत के आवास पर पहुंचे। पिता वेदप्रकाश ने बताया कि उनके दो ही बेटे थे। बुढ़ापे का सहारा तो ऊपर वाले ने छीन लिया। भारत के पिता तेजपाल ने बताया कि अब 11 साल को छोटा बेटा है और दो बेटियां हैं। कैबिनेट गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने एसडीएम डा. अमित पाल शर्मा को निर्देश दिए कि जल्द ही पूरी जानकारी लेकर पीड़ित परिवार की अधिक से अधिक सहायता कराए। प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल ने पूछा कि क्या पीड़ित परिवारों के पास जमीन है। जिस पर बताया गया कि किसी के पास जमीन नहीं है। उन्होंने एसडीएम को ग्राम समाज की पट्टे की भूमि उपलब्ध कराने को कहा। इसके बाद दोनों मंत्री मृतक अनुज के पिता रामेश्वर के मकान पर पहुंचे तथा ढांढस बंधाते हुए पूरी मदद का भरोसा दिलाया। मृतक महेश के पिता जुम्मा और रोबिन के आवास पर पहुंचे। मृतक रोबिन के पिता भोपाल को मंत्री सुरेश राणा ने गले लगाते हुए ढांढस बंधाया। मौके पर विधायक तेजेंद्र निर्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार, भाजपा महिला नेता मृगांका सिंह, एसपी अजय कुमार, तहसीलदार रनबीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
मंत्रियों को प्रार्थनापत्र दिए
मलकपुर निवासी संजय, सुनील कुमार, राजकुमार, अनुज आदि ने प्रार्थनापत्र दिया कि गांव में श्मशान घाट की उचित व्यवस्था नहीं है। पानी की निकासी नहीं होने के कारण गांव में जल भराव की समस्या रहती है। गांव की विद्युत लाइनें खेतों के ऊपर से गुजरने के कारण हादसों की आशंका बनी रहती है। गांव का प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र केवल नाम का है यहां न तो डाक्टर है और न ही उपचार मिलता है। इसके अलावा ग्रामीणों ने पिछले 30 वर्षों से अधूरे पड़े वाल्मीकि मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए भी प्रार्थनापत्र दिए।
सुरेश राणा ने पंजीठ आश्रम पहुंचकर आशीर्वाद लिया
कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा मलकपुर आने से पहले कुछ देर के लिए गांव पंजीठ स्थित आश्रम में पहुंचे। यहां पर उन्होंने पूजा अर्चना करने के साथ ही महाराज से आशीर्वाद लिया।