फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The existence of Kairana countryside is possible even after the expansion of the municipality

पालिका के विस्तार के बाद कैराना देहात का अस्तित्व नहीं होगा समाप्त

Wed, 03 Aug 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
The existence of Kairana countryside is possible even after the expansion of the municipality
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैराना। नगर पालिका सीमा विस्तार के लिए कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। जिस कारण कैराना नगर पालिका का क्षेत्रफल पहले के मुकाबले बढ़ गया है। शासन की ओर से रेवेन्यू रिकार्ड में कैराना आर्यपुरी देहात के आंशिक भाग को वार्डों में बदला जाएगा। इससे ग्राम पंचायत कैराना देहात का अस्तित्व बरकरार रहेगा।
सीएम योगी की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में पालिका सीमा के विस्तार पर मुहर लगा दी गई। इसके बाद पालिका का क्षेत्रफल 5.11 वर्ग किमी से बढ़कर 17.63 वर्ग किमी हो गया है। कैराना की बाहरी बस्तियों को पालिका में शामिल किया गया है। जिसमें बारह हदूद के हलका नंबर 1, 2 व 3 के आंशिक भाग की ग्राम पंचायत कैराना देहात आर्यपुरी, इस्लामनगर, बदलूगढ़, झाड़खेड़ी रोड, गुलशन नगर, सुंदरनगर व खुरगान रोड को शामिल किया है। सीमा विस्तार से पहले पालिका में 25 वार्ड थे। सीमा विस्तार के बाद वार्डों की संख्या बढ़ने की संभावना है। वहीं, ब्लॉक क्षेत्र की कुल 42 ग्राम पंचायत हैं। सीमा विस्तार के बाद ग्राम पंचायत कैराना देहात के समाप्त होने के चर्चा है। जिससे ग्राम पंचायत के अस्तित्व पर संशय बना हुआ है।
विज्ञापन

वहीं, बीडीओ जितेंद्र मिश्र ने बताया कि अभी कैबिनेट की ओर से अधिसूचना की प्रति नहीं प्राप्त नहीं हुई है। इसके बाद पता चलेगा कि कैराना देहात का कितना भाग पालिका सीमा विस्तार के अंतर्गत आएगा। पंचायत चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग ग्राम पंचायत कैराना देहात का आंशिक भाग पालिका की सीमा विस्तार अंतर्गत आने के बाद अन्य किसी ग्राम पंचायत को मिलाकर परिसीमन करने का फैसला कर सकता है। उन्होंने बताया कि शासन की ओर से रेवेन्यू रिकॉर्ड में कैराना देहात के आंशिक भाग को पालिका के वार्डों में बदला जा सकता है। अभी ग्राम पंचायत पूरी तरह समाप्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पालिका चेयरमैन हाजी अनवर हसन का कहना है कि उन्होंने चेयरमैन बनते ही पहली बोर्ड बैठक में पालिका सीमा विस्तार का प्रस्ताव पास कर शासन को भेजा था। अपने कार्यकाल के दौरान बाहरी बस्तियों में खड़ंजे, लाइटें व विद्युत खंभे लगवाए। अब कैबिनेट ने पालिका सीमा विस्तार पर मुहर लगा दी है। इससे सभी लोगों में खुशी है। सीमा विस्तार होने से पालिका अंतर्गत आने वाली बस्तियों व नगर में विकास के लिए और अधिक पैसा आएगा। इससे नगर के साथ ही बाहरी बस्तियों में विकास को पंख लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed