फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The examination will be conducted under the supervision of 15 static magistrates.

15 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगी परीक्षा

Sun, 22 Aug 2021 11:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
The examination will be conducted under the supervision of 15 static magistrates.
शामली। जिले में 24 अगस्त को होने वाली उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) पांच सेक्टर मजिस्ट्रेट और 15 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की निगरानी में होगी। सोमवार को सभी 15 परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 24 अगस्त को 15 केंद्रों पर पीईटी की परीक्षा होगी। दो पाली में 13432 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मलित होंगे। परीक्षा दो पाली में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और सायं तीन बजे से पांच बजे तक होगी। प्रशासन द्वारा परीक्षा को सकुशल शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए तैयारी चल रही है। दो दिन पहले कलक्ट्रेट में केंद्र अध्यक्षों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। सोमवार को सभी 15 केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

परीक्षा संचालन के जिला प्रबंधक डॉ. अजय बाबू शर्मा ने बताया कि केंद्र अध्यक्षों द्वारा कक्ष निरीक्षकों को आयोग की परीक्षा संचालन संबंधी गाइड लाइन से अवगत कराया जाएगा। कोरोना से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंस के साथ एक कक्ष में अधिकतम 24 अभ्यर्थी के बैठने की व्यवस्था रहेगी। एक कक्ष में दो कक्ष निरीक्षकों की ड्यूूटी रहेगी। प्रशासन की तरफ से पांच स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 15 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में परीक्षा संपन्न होगी। सह स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात रहेंगे। हर परीक्षा केंद्र पर कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। केंद्र अध्यक्ष कंट्रोल रूम के प्रभारी रहेंगे। उनके साथ एक वरिष्ठ शिक्षक को सह केंद्र अध्यक्ष बनाया जाएगा। पूरी परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा संपन्न होगी। शांति व्यवस्था के लिए केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहेगा और परीक्षा के दौरान कोविड-19 के नियमों का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
इन केंद्रों पर होगी पीईटी की परीक्षा.
भंवर सिंह मेमोरियल स्कूल शामली।
सिल्वर बेल्स इंस्टीट्यूट फॉर हायर एजुकेशन शामली
ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेमोरियल इंटर कालेज शामली
देशभक्त इंटर कालेज शामली
हिंदू कन्या इंटर कालेज शामली
महाराजा सूरजमल पब्लिक स्कूल बनत शामली
मदरलैंड पब्लिक स्कूल शामली
राष्ट्रीय किसान इंटर कालेज शामली
राष्ट्रीय किसान पीजी कालेज शामली
रॉयल पब्लिक स्कूल शामली
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज शामली
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल शामली
श्री सत्यनारायण इंटर कालेज शामली
सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल शामली
वीवी इंटर कालेज शामली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed