फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The equations of defeat and victory kept changing in round wise counting

राउंड वार गिनती में हारजीत के बदलते रहे समीकरण

Fri, 11 Mar 2022 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
The equations of defeat and victory kept changing in round wise counting
शामली। विधानसभा चुनाव में प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा शुरूआती दौर में बढ़त लेकर चले। कैराना विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी मृंगाका सिंह और शामली विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी तेजेंद्र निर्वाल गठबंधन प्रत्याशियों को भी बढ़त मिली। अंतिम चरण में कैराना और शामली विधानसभा पर भाजपा प्रत्याशियों के हाथों से जीत फिसलती चली गई।
विज्ञापन

मतगणना शुरू होते ही थानाभवन विधानसभा में भाजपा के प्रत्याशी व गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने बढ़त बनाई। पहले राउंड में सुरेश राणा 4145 वोट मिली, जबकि गठबंधन प्रत्याशी अशरफ अली को 3927 वोट मिले। इसी प्रकार कैराना विधानसभा सीट पर सपा प्रत्याशी नाहिद हसन को 5427 और भाजपा प्रत्याशी मृंगाका सिंह को 3427 मिले। गठबंधन प्रत्याशी प्रसन्न चौधरी 5729 और भाजपा के तेजेंद्र निर्वाल ने 3133 वोट पर सिमट गए। दूसरे राउंड में थानाभवन विधानसभा सीट पर अशरफ अली को बढ़त मिली। जो आखिर तक बरकरार रही।
विज्ञापन

कैराना में भाजपा की मृगांका सिंह चौथे राउंड में सपा के नाहिद हसन से आगे निकली। उन्हें 17450 मत मिले, जबकि सपा प्रत्याशी नाहिद हसन 16413 मत लेकर पिछड़ गए थे। यह बढ़त 17वें राउंड तक बरकरार रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

18वें राउंड में सपा के नाहिद हसन 83935 के साथ मृगांका सिंह से आगे निकल गए। शामली विधानसभा सीट पर गठबंधन प्रत्याशी और तेजेंद्र निर्वाल के बीच कड़ी टक्कर रही। शुरूआत में प्रसन्न चौधरी ने बढ़त बनाई। 11वें राउंड में तेजेंद्र निर्वाल आगे निकले। 20 राउंड तक वह बढ़त बनाए रहे, लेकिन 21वें राउंड में प्रसन्न चौधरी फिर से आगे निकल गए। जीतने तक वह बढ़त बनाए रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed