फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The entire Kanwar route is divided into seven super zones, 18 zones and 51 sectors.

Shamli News: सात सुपर जोन 18 जोन, 51 सेक्टरों में बांटा समूचा कांवड़ मार्ग

Tue, 23 Jul 2024 04:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 23 Jul 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
The entire Kanwar route is divided into seven super zones, 18 zones and 51 sectors.
शामली। हरिद्वार से झांकी, कलश कांवड़ लेकर शिवभक्त कांवड़ियों का हरियाणा, राजस्थान की ओर शिवभक्तों की भीड़ बढ़नी शुरू हो गई है। पानीपत खटीमा हाईव शिवभक्त कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए बिजली की रोशनी से जगमग हो रहा है। बोल बम- बम का जयघोष गूंजने लगे हैं।
विज्ञापन

सावन माह शुरू होते ही हरिद्वार से शिवभक्त कांवड़ियों का मुजफ्फरनगर और शामली जिले की ओर आवागमन बढ़ गया है।शामली जिले की सीमा से लेकर हरियाणा के यमुना नदी पुल तक पानीपत खटीमा हाईवे पर कांवड़ियों की सुरक्षा और बिजली की चाक चौबंद व्यवस्था कर ली गई है। हाईवे के किनारे स्थाई खंभे लगाकर बिजली की टयूब लाइट, बल्ब लगाकर समूचा कांवड़ मार्ग को जगमग कर दिया है। मुजफ्फरनगर जिले की लालूखेडी गांव की सीमा से लेकर कैराना यमुना नदी के ब्रिज तक समूचे कांवड़ मार्ग को सात सुपर जोन, 18 जोन, और 51 सेक्टरों में विभाजित कर दिया है। कांवड़ मार्ग पर 102 सेक्टर मजिस्ट्रेट कह डयूटी पर तैनात किया गया है। सावन के पहले सोमवार को हरिद्वार से लेकर शामली जिले में शिवभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। दूसरी ओर हरियाणा गोरक्षक दल के कार्यकर्ता हरिद्वार से पहली बार कांवड़ लेकर पहुंचे गन्नौर के नवीन,फकीर,पवन ने बताया कि वह पहली बार कांवड़ लेकर पहुंचे हैं। घर परिवार की खुशहाली के लिए कांवड लेकर आए हैं। चरखी दादरी निवासी विकास और नीटू 180 लीटर की कलश कांवड़ लेकर पहुंचे हैं। हरियाणा के सिरसा के ऐलनाबाद के शिवभक्त झांकी कांवड़ लेकर पहुंचे हैं। शिवभक्तों का कहना है कि घर परिवार मे सुख-समृद्धि और मनोकामना पूरी करने के लिए कांवड़ लाए हैं।
विज्ञापन


मुरादाबाद से पहुंचा शामली जीआरपी का फोर्स
शामली। हरिद्वार कांवड़ यात्रा के मद्देनजर मुरादाबाद से जीआरपी का फोर्स का आना शुरू हो गया है। ट्रेनों और रेलवे स्टेशन की सुरक्षा के लिए सोमवार को मुरादाबाद अनुभाग से आठ पुलिस के जवान शामली पहुंच गए हैं। जीआरपी थाना प्रभारी धर्मेद्र सिंह ने बताया कि मंंगलवार को और भी जवान पहुंचेंगे। एडीएम वित्त संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शिवभक्त कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए एसडीआरएफ की टीम जिला मुख्यालय पर जल्द पहुचेंगी। कैराना में एसडीआरएफ की टीम को रुकवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed