फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The echo of Har Har Mahadev in the pagoda

शिवालयों में हर हर महादेव की गूंज

Tue, 08 Aug 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Tue, 08 Aug 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
The echo of Har Har Mahadev in the pagoda
Worship - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली/कैराना/थानाभवन। सावन के आखिरी सोमवार को बारिश के बावजूद  जिलेभर  के शिवालयों में भगवान आशुतोष का जलाभिषेक और विशेष पूजा -अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।            
विज्ञापन


सावन के आखिरी सोमवार को बारिश के बावजूद सुबह चार बजे से शहर के हनुमान धाम पर मनकामेश्वर महादेव मंदिर, शिव मंदिर खेड़ी बैरागी, माजरा रोड स्थित भाकूवाला शिव मंदिर, मोहल्ला रेलपार सिद्धपीठ सदाशिव मंदिर, बुढ़ाना रोड बलभद्र मंदिर,  शिवचौक, गांधी चौक पर कुटीवाला मंदिर,  कैराना रोड पर  गुलजारी वाला शिव मंदिर, बनखंडी महादेव मंदिर, झंडे वाला शिवमंदिर, सत्यनारायण मंदिर,  जवाहरगंज मंडी स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर, शिव मंदिर, भोलेश्वर महादेव मंदिर, मुक्तेश्वर धाम सती मंदिर, ठाकुर द्वारा मंदिर सहित सभी मंदिरों में पूजन शुरू हो गया था।
विज्ञापन


बोल बम -बम हर-हर महादेव के जयघोष गूंज उठे। भक्तों नेे भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करके मनोकामनाएं मांगी। पूरे दिन भगवान आशुतोष की विशेष पूजा अर्चना व जलाभिषेक चलता रहा। आखिरी सोमवार होने से श्रद्धालुओं ने मंदिरों में विशाल भंडारे का आयोजन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कैराना के प्राचीन सिद्वपीठ बाबा बनखंडी महादेव मंदिर में जलाभिषेक -पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं, थानाभवन  के मंदिर कचोरीनाथ में हवन पूजन के पश्चात भगवान शंकर का जलाभिषेक किया।


प्राचीन मंदिर जस्सूवाला, बालाजी धाम , शिव मंदिर  और घंटो वाला मंदिर में भी बड़ी संख्या में भक्तों ने जलाभिषेक कर घर-परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। लक्ष्मी-नारायण मंदिर में पंडित हरिओम शर्मा ने शिव महिमा का वर्णन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed