फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The drama of Dashrath's death, Khardushan's murder and Sita's abduction were staged.

Shamli News: दशरथ मरण, खरदूषण वध और सीता हरण की लीला का हुआ मंचन

Tue, 08 Oct 2024 03:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 08 Oct 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
The drama of Dashrath's death, Khardushan's murder and Sita's abduction were staged.
शामली में हनुमान धाम पर रामलीला का मंचन करते कलाकार । संवाद
शामली। श्री मंदिर हनुमान धाम की श्री रामलीला महोत्सव में दशरथ मरण और भरत मिलाप की लीला मंचन किया गया।
विज्ञापन

रविवार की देर रात श्री मंदिर हनुमान टीला की रामलीला महोत्सव में दशरथ मरण लीला का मंचन किया गया। राजा दशरथ का अभिनय आदेश शर्मा, रानी केकैई का अभिनय आशु निर्वाल, श्रीराम का अभिनय रवि पाठक, सुमंत का अभिनय प्रदीप सैनी, केवट का अभिनय निशांत पाठक, निषादराज का अभिनय उत्तम याहू के द्वारा किया गया।
कांधला कस्बे की पंजाबी धर्मशाला स्थित रामलीला रंगमंच में श्री राम द्वारा जयंत पर बाण चलाने की लीला का मंचन किया गया। श्री राम सीता लक्ष्मण के साथ अत्री आश्रम में पहुंचते हैं, वहा सती अनुसुइया सीता को नारी धर्म समझाती हैं। सूर्पनखा के साथ खर दूषण वद्य का मंचन किया गया। इस दौरान अनिल कुमार मित्तल, प्रदीप कुमार सिंघल, सर्वेश वर्मा, डॉ. रणवीर सिंह वर्मा, डॉ. जनेश्वर चौहान आदि रहे।
विज्ञापन


चौसाना कस्बे में श्री रामलीला ड्रामेटिक क्लब की ओर से श्री रामलीला रंग मंच पर श्रीराम-सुग्रीव मिलन लीला का मंचन किया गया। श्रीराम वन-वन में सीता को तलाश करने निकलते है। इस दौरान श्री हनुमान जी का श्रीराम- लक्ष्मण का मिलन होता है। वह श्रीराम लक्ष्मण को वानर राज बाली के भाई सुुग्रीव से मुलाकात कराते है। कमेटी के सदस्य पीतम सिंह, सलेकचंद, अशोक रोहिला, प्रदीप शर्मा, अनुज कुमार, जियालाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गढीपुख्ता कस्बे में श्री रामलीला में राम वनवास और दशरथ मरण की लीला का मंचन किया गया। पंडित राजेंद्र शर्मा नरेश सैनी, वतन सिंह सैनी, अध्यक्ष नीरज जैन, चरण सिंह सैनी, नरेश गोस्वामी, मैनपाल सैनी, राजुल मित्तल, रामपाल सिंह रहे। बाबरी कस्बे में रविवार की रात मारीच वध की लीला और सीता हरण की लीला का मंचन किया गया।

बाबरी क्षेत्र के गांव महावतपुर में श्रीराम सीता को खोजते हुए मतंग मुनि के आश्रम में पहुंचते है। वहां पर श्रीराम की भेंट शबरी से होती है। शबरी श्री राम को बेर खिलाती है। श्री राम की भेंट ब्राह्मण रूप हनुमान जी से हुई। वही कैड़ी में चल रही रामलीला के दौरान लंका दहन की लीला का मंचन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed