फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The district will not get any relief yet

जिले में फिलहाल नहीं मिलेगी कोई राहत

Sun, 31 May 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
The district will not get any relief yet
शामली फवारा चौक पर बाइक सवार को रोककर पूछताछ करते पुलिसकर्मी - फोटो : SHAMLI
शामली। लॉकडाउन-4 खत्म होने के बाद अनलॉक-1 में भले ही लोग बिना पास कहीं आ जा सकेंगे, लेकिन बाजार में शॉपिंग करने को पांच ही घंटे मिलेेंगे। प्रशासन ने बाजार खुलने के समय और अन्य व्यवस्थाओं में फिलहाल कोई राहत नहीं दी है।
विज्ञापन

लॉकडाउन-4 रविवार को खत्म हो गया। केंद्र सरकार के अनलॉक-1 की घोषणा के बाद लोगों को उम्मीद थी कि शायद जिला स्तर पर बाजार खुलने का समय भी बढे़गा और भी अन्य सुविधाएं मिलेंगी। मगर लेकिन प्रशासन फिलहाल ज्यादा राहत देने के मूड में नहीं है। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि वर्तमान में बाजार खुलने का जो शेड्यूल और समय है फिलहाल उसी के अनुसार आगे भी चलता रहेगा। सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक ही दुकानें खुलेंगी। जिस दुकान का जो शेड्यूल है उसी दिन वह खुलेगी। रविवार को ही साप्ताहिक अवकाश रहेगा। इसके अलावा भी अन्य कोई छूट नहीं दी जाएगी। फिलहाल बसों के संचालन के संबंध में भी शासन के कोई दिशा निर्देश अभी नहीं मिले हैं। डीएम ने बताया कि फिलहाल यही व्यवस्था रहेगी। शासन की गाइड लाइन आने के बाद उसमें दिए गए दिशा-निर्देशों के आधार पर आगे का निर्णय लिया जाएगा।

शामली बड़ा बाजार में बाइक बाइक सवार के चालान काटती पुलिसकर्मी

शामली बड़ा बाजार में बाइक बाइक सवार के चालान काटती पुलिसकर्मी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed