फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The District Magistrate said, if you get the vaccination done on time, the child will remain healthy.

Shamli News: जिलाधिकारी बोले, समय पर टीकाकरण कराओगे तो बच्चा रहेगा स्वस्थ

Thu, 12 Feb 2026 01:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
The District Magistrate said, if you get the vaccination done on time, the child will remain healthy.
टीकाकरण से इनकार करने वाले परिवारों को डीएम ने दी सलाह
विज्ञापन

कार्ड अपडेट नहीं मिलने पर आशा को कारण बताओ नोटिस जारी

शामली। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने बुधवार को ग्राम भैसानी इस्लामपुर के स्वास्थ्य उपकेंद्र का निरीक्षण किया। डीएम ने मौके पर टीकाकरण से संबंधित जानकारी ली, रिकॉर्ड चेक किए और संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने इसी गांव में टीकाकरण से इनकार करने वाले परिवारों के घर-घर जाकर उन्हें प्रेरित किया। उन्होंने परिवारों को समझाया कि यदि समय पर टीकाकरण कराया जाएगा तो बच्चा स्वस्थ रहेगा। उन्होंने कहा कि टीकाकरण कार्ड में निर्धारित समय पर बच्चों का टीकाकरण अवश्य कराएं।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एक परिवार के बच्चे का एमसीपी कार्ड चेक किया गया, जो अपडेट नहीं मिला। इस पर डीएम ने संबंधित आशा को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाभवन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने प्रतिदिन होने वाली ओपीडी की जानकारी ली और इमरजेंसी कक्ष में जाकर उपचार करा रही एक बुजुर्ग महिला का हाल-चाल जाना।

डीएम ने चिकित्सा अधीक्षक से एचआरपी (हाई रिस्क प्रेग्नेंसी) गर्भवती महिलाओं को दिए जा रहे उपचार की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने एचआरपी रजिस्टर मांगा, लेकिन कई बार मांगने पर भी रजिस्टर उपलब्ध नहीं कराया गया। इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए चिकित्सा अधीक्षक को फटकार लगाई और शाम तक रजिस्टर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर डॉ. अथर जमील , डॉ. करन चौधरी , डॉ. कुमार गुंजन , तरन्नुम , डॉ. सुशील कुमार, फईम अहमद, शाहजेब सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed