फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The district got fifth place in the state in carrying out development works.

Shamli News: विकास कार्यों को कराने में जिले को प्रदेश में मिला पांचवां स्थान

Wed, 15 Nov 2023 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 15 Nov 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
The district got fifth place in the state in carrying out development works.
शामली। जिले में विकास कार्यों को प्रगति मिली है। मुख्यमंत्री कमांड सेंटर द्वारा संचालित सीएम डैश बोर्ड द्वारा अक्तूबर माह की रैंकिंग जारी कर दी गई है। विकास कार्य कराने में शामली जिले को प्रदेश में पांचवां स्थान दिया गया है।
विज्ञापन

डीएम रविंद्र सिंह ने बताया कि इस रैंकिंग में शामली ने गत माह के मुकाबले भारी उछाल दर्ज करते हुए अपना स्थान सुधारते हुए 5 वां स्थान प्राप्त किया है। गत माह जनपद को 30 वां स्थान प्राप्त हुआ था। सीएम के निर्देशों के क्रम में मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा सीएम कमांड सेंटर स्थापित कर सभी विकास विभागों के कार्यक्रमों, योजनाओं की रियल टाइम ऑनलाइन समीक्षा सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से शुरू की गई है तथा प्रत्येक माह जनपदों, विभागों तथा कार्यक्रम की रैंकिंग जारी की जाती है।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि माह अक्तूबर में 25 विभागों के 63 कार्यक्रमों, योजनाओं के आधार पर जनपदों को अंक प्रदान कर उनकी रैंकिंग की गई है जिसमें जनपद को 570 में से 455 अंक यानी 79.82% प्राप्त हुए, जिसके आधार पर जनपद को प्रदेश में 5वां स्थान प्राप्त हुआ है। जिलाधिकारी ने कहा कि मातहतों की मेहनत के कारण ही रैंकिंग में सुधार हुआ है। जिले को प्रदेश में पहले नंबर पर पहुंचाना ही लक्ष्य है। जिसके लिए कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed