{"_id":"63470972372c6c1a1a26ecde","slug":"the-disposal-of-the-mountain-of-garbage-started-in-the-dumping-ground-shamli-news-mrt6093068155","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपिंग ग्राउंड में कूड़े के पहाड़ का निस्तारण कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपिंग ग्राउंड में कूड़े के पहाड़ का निस्तारण कार्य शुरू
विज्ञापन
शामली भैंसवाल रोड पर कूड़ा निस्तारण मशीन का बटन दबाकर शुभारंभ करते ईओ सुरेंद्र सिंह।
- फोटो : SHAMLI
डंपिंग ग्राउंड में कूड़े के पहाड़ का निस्तारण कार्य शुरू
शामली। शहर के भैंसवाल रोड पर डंपिंग ग्राउंड में इकट्ठा हुए हजारों टन कूड़े के निस्तारण का कार्य शुरू हो गया है। पालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने लिगेसी वेस्ट मशीन का बटन दबाकर उद्घाटन किया।
शहर से निकलने वाले कूड़े को भैंसवाल रोड पर डंपिंग ग्राउंड में डाला जाता है। कूड़े का निस्तारण न होने से डंपिंग ग्राउंड में हजारों टन कूड़े का पहाड़ बना हुआ है। इसके निस्तारण के लिए नगरपालिका दिल्ली की एक कंपनी को कूड़ा निस्तारण का ठेका दिया। बुधवार को ईओ ने डंपिंग ग्राउंड में लगी मशीन का बटन दबाकर कूड़ा निस्तारण कार्य का उद्घाटन किया। सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आदेश कुमार सैनी ने बताया कि दिल्ली की कंपनी को कूड़ा निस्तारण का ठेका दिया गया है। कंपनी के अधिकारियों ने रोजाना 16 घंटे मशीन चलाकर 400 टन से अधिक कूड़े का निस्तारण करना बताया है। मशीन की क्षमता 30 टन कूड़ा प्रति घंटा निस्तारित करने की बताई गई है। इस तरह से हर महीने 12 हजार टन कूड़े का निस्तारण होने से दिसंबर तक यह कार्य पूरा होने की उम्मीद है।
उन्होंने बताया कि कूड़े से मिट्टी, रोड़ा पत्थर और कूड़ा अलग-अलग किया जाएगा। इस अवसर पर सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राखी यादव, स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक उत्तम सिंह पूनिया, अंकुर भारद्वाज, विवेक कुमार, संदीप तेवतिया, अवित पंवार आदि मौजूद रहे।