{"_id":"694edbc174a8e0e0ca004137","slug":"the-deployment-of-the-cars-airbag-saved-the-lives-of-the-couple-and-their-son-along-with-a-fourth-person-shamli-news-c-26-1-smrt1048-156346-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: कार का एयर बैग खुलने से बची दंपती और बेटे समेत चार की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: कार का एयर बैग खुलने से बची दंपती और बेटे समेत चार की जान
Sat, 27 Dec 2025 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 27 Dec 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
शामली में बाईपास पर भैसे से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त कार। स्रोत पुलिस
- फोटो : चोरी के बाद मौके पर मौजूद लोग।
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में सिंभालका उपरिगामी पुल से बलवा बाईपास पर जंगल से निकलकर एक भैंसा अचानक बीएमडब्ल्यू गाड़ी से टकरा गया। टक्कर लगने के बाद गाड़ी के एयर बैग खुलने से उसमें सवार दिल्ली एयरपोर्ट पर तैनात पायलट, उनकी पत्नी, ढाई साल का बेटा और केयरटेकर महिला सुरक्षित बच गए। हादसे में भैंसे की मौके पर मौत हो गई।
दिल्ली के द्वारका सेक्टर 19 निवासी अंकित गुप्ता अपनी पत्नी श्वेता और बेटे वेदांश और बच्चे की देखभाल करने वाली महिला संजना के साथ गाड़ी से शुक्रवार को हरिद्वार गंगा स्नान करने जा रहे थे। दोपहर करीब तीन बजे वे बलवा चौराहे से बाईपास होते हुए मुजफ्फरनगर हाईवे की तरफ जा रहे थे। सिंभालका से पहले जंगल की तरफ से अचानक दौड़ते हुए एक भैंसा बाईपास पर पहुंचा और डिवाइर को पारकर गाड़ी से टकरा गया। टक्कर लगने के बाद गाड़ी पलटने से बच गई वहीं एयर बैग खुलने से सभी लोग सुरक्षित बच गए। हादसे में जहां कार का अगला हिस्सा क्षतिगस्त हो गया।
वहीं हादसे में भैंसे की मौत हो गई। भैंसे के पीछे दौड़ रहे गांव हसनपुर निवासी किसान श्रीयांक भी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि भैंसा अचानक बिदक गया था और जंगल के रास्ते दौड़ता हुआ बाईपास पर पहुंच गया। गाड़ी सवार अंकित गुप्ता ने बताया कि वे दिल्ली एयरपोर्ट पर पायलट है और परिवार के साथ हरिद्वार गंगा स्नान के लिए जा रहे थे।