{"_id":"58221fc84f1c1b067fb39154","slug":"the-death-of-the-young-man-in-the-current-alinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीनगर में करंट से युवक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीनगर में करंट से युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Wed, 09 Nov 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
झिंझाना। गांव अलीनगर में रात को हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टूट कर एलटी लाइन पर गिर गया। इससे ग्रामीणों के बिजली उपकरण फुंक गए। वहीं एक युवक उपकरण बचाने के चक्कर में करंट से मौत हो गई। परिजनों ने बिना कोई कार्रवाई के गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। ग्रामीणों मेें बिजली विभाग के प्रति रोष बना हुआ है।
गांव अलीनगर में सोमवार की रात में लगभग 10 बजे गांव में आने वाली विद्युत लाइन के ऊपर हाईवोल्ट लाइन का तार टूटकर गिरने से पूरे गांव के घरों में तेज करंट फैलने से प्रमोद कुमार, कपिल, देवेंद्र, सलेक चंद, रामकेश, रामचंद, राजेश सहित सभी ग्रामीणों के बिजली उपकरण जलकर नष्ट हो गये।
वही युवक मोहित 18 वर्ष अपने टीवी में लगी आग को बुझाने के प्रयास में बिजली का करंट लगने से झुलस गया जब तक परिजन उसे चिकित्सक के ले जाते उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार झिंझाना के अवर अभियंता शाहिद हसन से मिलकर बिजली के जर्जर तारों को बदलवाने कि मांग की गई लेकिन हमेशा उन्होंने मात्र आश्वासन दिया, इस मामले कभी कोई उपाय नहीं कराया। इसी के चलते आज तक तार नहीं बदले गए हैं। अवर अभियंता शाहिद हसन का कहना है कि तार टूटकर नहीं गिरा है। लाईन में फाल्ट आने पर तार आपस में टकरा गए थे। जिसके चलते गांव में घटना हुई है। तारों के बीच की दूरी बढ़ाई जाएगी।