{"_id":"60e49c7a8ebc3ebf0b0e1caa","slug":"the-day-s-temperature-increased-the-heat-and-humidity-made-it-miserable-shamli-news-mrt546184456","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन का पारा बढ़ा, गर्मी-उमस ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन का पारा बढ़ा, गर्मी-उमस ने किया बेहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। मानसून के ठिठक जाने के बाद गर्मी बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में दिन का पारा दो डिग्री और रात का पारा एक डिग्री सेल्सियस बढ़ जाने के बाद मंगलवार को दिन का पारा 40 और रात का 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल रहे।
पिछले पांच दिन से लगातार गर्मी बढ़ रही है। कई दिन से उमस और तेज धूप के साथ ही लोगों का हाल बेहाल है। पिछले 24 घंटे में दिन का पारा दो डिग्री और रात का पारा एक डिग्री बढ़ गया। मंगलवार को सुबह से ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू किए जो दोपहर होते-होते चरम पर पहुंच गई। 19 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवा चलने से लोग परेशान रहे।
-------------
रविवार को हो सकती है बारिश
कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डा. पीके सिंह ने बताया कि बुधवार को भीषण गर्मी बढ़ेगी। दिन का पारा 41 डिग्री सेल्सियस रात का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। अगले सप्ताह रविवार, सोमवार, मंगलवार को मानसून की बारिश होने की संभावना है।