फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The darshan of Maa Shakambhari in the temple of Atthe Wala destroys the sufferings.

आट्ठे वाला मंदिर में मां शाकंभरी के दर्शन से कष्टों का होता हैं नाश

Sat, 02 Apr 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
The darshan of Maa Shakambhari in the temple of Atthe Wala destroys the sufferings.
शामली में स्थित आट्ठे वाला मंदिर। - फोटो : SHAMLI
शामली। शहर की पुरानी सब्जी मंडी स्थित मराठा कालीन माता शाकंभरी देवी सिद्ध पीठ मंदिर स्थित है। यह आट्ठे वाला मंदिर के नाम प्रसिद्ध है और भक्त लालू पंडा वाला मंदिर के नाम से भी इसे जानते हैं। इस मंदिर की मान्यता है, कि मंदिर में विराजमान मां शाकंभरी के दर्शन मात्र से कष्टों का निवारण होता है।
विज्ञापन

जिले में कैराना में कस्बे में मराठा कालीन श्री दुर्गा देवी मंदिर, चौसाना क्षेत्र के दथेड़ा का मां दुर्गा मंदिर और शामली का पुरानी सब्जी मंडी में मां शाकंभरी देवी आट्ठे वाला मंदिर, शहर के गोशाला रोड पर चौदस वाला माता मंदिर में मेलों का आयोजन होता है। मोहल्ला पंसारियान में सती मंदिर, टंकी रोड स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर सिद्धपीठ है।
विज्ञापन

मंदिर का इतिहास
पुरानी सब्जी मंडी वाला प्राचीन मां शाकंभरी देवी मंदिर कमेटी के प्रधान अश्वनी कांबोज बताते है कि सब्जी मंडी स्थित मंदिर परिसर में नमक के बोरे में सैकड़ों साल पहले माता शाकंभरी देवी की प्रतिमा मिली थी। मंदिर के पुजारी को मां ने सपने में बताया। उसके बाद मंदिर में मां की प्रतिमा विधि-विधान से स्थापित कर दी। उनका कहना है कि इस मंदिर की मान्यता सहारनपुर जिले के मां शाकंभरी देवी मंदिर के समान है। श्री दुर्गा नवरात्रों में अष्टमी के दिन मंदिर पर मेला लगता है। नवरात्र के दिनों में प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु मां शाकंभरी देवी के दर्शन करके मन्नतें मांगते है। मंदिर परिसर में शिव परिवार, भगवान विष्णु लक्ष्मी, हनुमान जी और शिव के मंदिर है। मंदिर के महंत प्रदीप पांडे है। उनका कहना है कि सिद्धपीठ माता के दर्शन मात्र से श्रद्धालुओं के कष्ट मिट जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed