फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The crushing session of Shamli sugar mill starts with puja-archana

पूजा-अर्चना के साथ शामली चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू

Fri, 06 Nov 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
The crushing session of Shamli sugar mill starts with puja-archana
शामली शुगर मिल की चेन में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ करते संयुक्त प्रबंध निदेशक राहुल लाल - फोटो : SHAMLI
शामली। जिले की सरशादीलाल समूह की अपर दोआब चीनी मिल का बृहस्पतिवार को पूजा-अर्चना के साथ पेराई सत्र शुरू हो गया। शाम के समय चीनी मिल को चालू कर दिया गया है।
विज्ञापन

सुबह दस बजे अपर दोआब चीनी मिल परिसर की आवासीय कालोनी स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर में पंडित द्वारा पूजा-अर्चना कराई। चीनी मिल के संयुक्त प्रबंध निदेशक विवेक विश्वनाथन और राहुल लाल, चीफ ऑपरेटिंग आफिसर आरबी खोखर, गन्ना महाप्रबंधक कुलदीप पिलानिया, उपगन्ना प्रबंधक करण करणपाल सरोहा, वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक दीपक राणा आदि अधिकारियों और किसानों ने केन यार्ड में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

चीनी मिल में सिंभालका के ट्रैक्टर-ट्रॉली के किसान नितिन चौधरी, सिलावर के बोगी के किसान छोटू, बहावड़ी खरीद केंद्र के ट्रक चालक योगेश को शाल उढ़ाकर सम्मानित किया। मौके पर चीनी मिल में शामली गन्ना परिषद के निवर्तमान चेयरमैन वीर सिंह मलिक, शामली गन्ना सहकारी समिति के निवर्तमान चेयरमैन मनोज मालेंडी, गन्ना परिषद के पूर्व अध्यक्ष राजवीर सिंह, समिति के पूर्व डायरेक्टर प्रवेज, बबलू, वीरेंद्र, विनोद कुमार मौजूद रहे। चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक कुलदीप पिलानिया, वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक दीपक राणा ने बताया कि मिल में बुग्गी और ट्रैक्टर-ट्राली से गन्ना लेकर किसानों का आना शुरू हो गया है।

शामली शुगर मिल में गन्ना लेकर आने वाले किसान को सम्मानित करते गन्ना विकास परिषद के निवर्तमान चेय?

शामली शुगर मिल में गन्ना लेकर आने वाले किसान को सम्मानित करते गन्ना विकास परिषद के निवर्तमान चेय?- फोटो : SHAMLI

शामली में गन्ना लेकर आने वाले किसान को सम्मानित करते मिल के संयुक्त प्रबंधक निदेशक।

शामली में गन्ना लेकर आने वाले किसान को सम्मानित करते मिल के संयुक्त प्रबंधक निदेशक।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed