फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The crowd opened up as shops opened, causing trouble

दुकानें खुलते ही लगी भीड़, मची आपाधापी

Thu, 26 Mar 2020 09:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 09:58 PM IST
विज्ञापन
The crowd opened up as shops opened, causing trouble
शामली बाजार में लगी भीड - फोटो : SHAMLI
शामली। प्रशासन ने सब्जी और फल खरीदने के लिए सुबह साढ़े छह से साढ़े नौ बजे तक का समय तय किया है, लेकिन इन तीन घंटो में खरीददारी करने वालों की जबर्दस्त भीड़ उमड़ रही है। बाजार में भीड़ रोकने को जिला प्रशासन ने बुधवार को फल और सब्जी की डोर-टू-डोर सप्लाई की व्यवस्था की थी। इसके लिए पूरे जिले में नगर निकायों में पंजीकृत कुल 248 ठेली वालों की व्यवस्था की गई थी। शामली शहर में 100 ठेलियों का दावा किया गया था, लेकिन बृहस्पतिवार को पहले दिन ये व्यवस्था परवान नहीं चढ़ सकी। दरअसल लोगों की भीड़ बाजार में इतनी उमड़ गई थी कि साढ़े नौ बजे तक अधिकांश ठेलियों के फल सब्जी बिक गए।
विज्ञापन

थोक सब्जी मंडी में पुलिस ने भीड़ को हटाया
सुबह साढ़े छह बजे से पहलेे ही लोगों की भीड़ माजरा रोड स्थित सब्जी मंडी में उमड़ने लगी थी। आढ़तियों के अलावा रिटेल व्यापारी और शहरवासी यहां सब्जी खरीदने पहुंचे थे। यहां आपाधापी मची तो सायरन बजाती पुलिस और पीएसी के वाहन यहां पहुंचे और मंडी में जमा भीड़ को खदेड़ना शुरू किया। इसके कुछ ही देर बाद मंडी खाली हो गई। उधर, गांधी चौक के निकट रिटेल सब्जी मंडी सुबह साढे़ छह बजे खुलने से पहले ही यहां ग्राहकों की भीड़ थी। सुबह सात बजे सैकड़ों लोग यहां जमा थे। एक एक दुकान पर 20-25 लोगों की भीड़ एक दूसरे से चिपकी खड़ी थी। इसके बाद राउंड पर आई पुलिस और पीएसी वालों ने लोगों को नसीहत देकर यहां से हटाया।
विज्ञापन

ऐसी भीड़ टूटी कि बंद करना पड़ा दुकान का शटर
नवरात्रों में पेठे की मिठाई की मांग बढ़ जाती है। बृहस्पतिवार सुबह साढ़े छह बजे शहर के गांधी चौक के निकट शॉप खुली तो लोगों की भीड़ टूट गई। चिंता थी कि कहीं माल खत्म ना हो जाए इसलिए एक दूसरे के ऊपर लोग गिरे जा रहे थे। इतनी भीड़ देख खुद दुकानदार भी घबरा गया और दुकान का शटर ही डाल दिया। इसके अलावा लोग दुकानों से सबसे ज्यादा आटा खरीद रहे थे। आटे के दो-दो बैग तक लोग ले गए। नवरात्रों का सामान कुट्टू का आटा, दाल, चावल, चीनी, तेल और घी की बिक्री सबसे ज्यादा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को अभी जागरूक होने की जरूरत
कोरोना के प्रति लोग जागरूक तो हो रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी ओर जागरूकता की जरूरत है। बाजारों में 90 प्रतिशत लोग मास्क लगातार तो जा रहे हैं, लेकिन भीड़ से नहीं बच रहे। सब्जी मंडी और किराना की दुकानों पर भीड़ से नहीं बच रहे। एक दूसरे से सटे जा रहे हैं ऐसे में संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जाता है। एक दूसरे से दूरी बनाए रखने को ही प्रधानमंत्री ने लॉक डाउन किया है, ऐसे में यदि हमें भीड़ से बचना है।
बैंक, सरकारी दफ्तरों रहे सूने
लॉक डाउन के चलते आवश्यक सेवाओं से जुड़े दफ्तर खुले थे। शहर के पंजाब नेशनल बैंक ,स्टेट बैंक में सन्नाटा था। इक्का दुक्का लोग केवल चेक आदि लगाने पहुंचे थे। इसी तरह विद्युत निगम और नगर पालिका कार्यालय भी खुले थे, लेकिन कर्मचारी मास्क लगाकर खाली बैठे थे।
चौराहों पर पुलिस की चौकसी
हालांकि लोगों ने लॉक डाउन का पूरा पालन किया, लेकिन कुछ लोग बाइक आदि पर निकले तो चौराहों पर खड़े पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोक लिया। कुछ की बाइक की चाबी निकालकर भविष्य में बेवजह घूमने की नसीहत देकर भी भेजा। विजय चौक, शिव चौक पर पुलिस कर्मियों ने कुछ वाहन सवारों को रोका तो उन्होंने डॉक्टर की दवा का पर्चा दिखाया तो उन्हें जाने दिया गया।
कोट
गली मोहल्लों में ठेलियों से सब्जी और फलों की आपूर्ति कराई जा रही है। आज पहला दिन था। मंडी से आपूर्ति भेजी गई है। लोगों से अपील है कि वह घरों से बाहर ना निकलें उनकी गली मोहल्लों तक ही फल सब्जियां पहुंचाई जाएंगी।

- अरुण कुमार, सचिव, मंडी समिति

शामली परचून की दुकान में समान ले रहे लोगो को समझाती महिला पुलिस कर्मी

शामली परचून की दुकान में समान ले रहे लोगो को समझाती महिला पुलिस कर्मी- फोटो : SHAMLI

शामली  में परचून की दुकान में समान लेने के लिये लगी भीड

शामली में परचून की दुकान में समान लेने के लिये लगी भीड- फोटो : SHAMLI

ामली सब्जी  मंडी में सब्जी लेने के लिये लगी भीड

ामली सब्जी मंडी में सब्जी लेने के लिये लगी भीड- फोटो : SHAMLI

शामली  में लॉकडाउन से  परचून की दुकान में फासला लेकर खडे ग्राहक

शामली में लॉकडाउन से परचून की दुकान में फासला लेकर खडे ग्राहक- फोटो : SHAMLI

शामली में नमकीन की दुकान में समान लेने के लिये लगी भीड

शामली में नमकीन की दुकान में समान लेने के लिये लगी भीड- फोटो : SHAMLI

शामली में नमकीन की दुकान में समान लेने के लिये लगी भीड

शामली में नमकीन की दुकान में समान लेने के लिये लगी भीड- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed