फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The crowd of patients in the district hospital increased with winter.

Shamli News: सर्दी के साथ जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ी

Wed, 20 Nov 2024 01:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 20 Nov 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
The crowd of patients in the district hospital increased with winter.
शामली। सर्दी बढ़ने के साथ ही जिले में बुखार का प्रकोप चल रहा है। जिला अस्पताल में बुखार, नजला व खांसी के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। ओपीडी में एक हजार से ज्यादा मरीजों में लगभग 350 मरीज इसी तरह के आ रहे हैं। चिकित्सक सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में कोहरा छाने व ठंड बढ़ने से बुखार, नजला व खांसी के मरीज भी बढ़े हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में सबसे ज्यादा मरीज इसी तरह के आ रहे हैं। चिकित्सक मौसम बदलने को इसकी वजह बता रहे हैं। जिला अस्पताल में मंगलवार को 751 मरीजों के नए पर्चे बने हैं जबकि करीब 250 से ज्यादा मरीज पुराने पर्चे पर आए। इनमें 350 से ज्यादा मरीज बुखार, नजला व खांसी के रहे। डॉ. समद अली ने बताया कि इस मौसम में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। सुबह-शाम को ठंड ज्यादा होती है, इसलिए घर से बाहर निकलते समय ठंड से बचाव के लिए ऊनी व गर्म कपड़े पहने। मुंह पर मास्क लगाकर रखें और कोई परेशानी होती है तो चिकित्सक की सलाह से उपचार कराएं।
विज्ञापन

उधर, गांव कुड़ाना सीएचसी पर बुखार के मरीज ज्यादा आए। गांव में 50 से ज्यादा लोग बुखार से पीड़ित बताए गए हैं। सीएचसी पर आए बुखार गांव सोट्टा निवासी हरेंद्र ने बताया उसे एक सप्ताह से बुखार आ रहा है। उसके हाथ व पैर में दर्द रहता है। कुड़ाना निवासी वंश ने बताया उसे 20 दिन से बुखार आ रहा है। तब से वह दवा ले रहा है। अभी तक पूरी तरह ठीक नहीं हो पाया। वंशिका ने बताया उसे करीब एक महीना पहले बुखार आया था। जांच कराने पर टायफायड बताया गया। तब से वह उपचार करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed